बिहारगाथा-विधानसभा परिसर के बाद अब स्कूल कैम्पस में मिली शराब की बोतल

 Saharsa- बिहार विधान सभा परिसर के बाद अब बिहार में स्कूलों के परिसर से भी शराब की बोतलें मिलने लगी है. दरअसल मामला बनमाईटहरी थाना ओपी क्षेत्र का उच्च माध्यमिक विद्यालय, परसबन्नी का है. यहां विद्यालय परिसर से शराब की खाली बोतलें मिली है. शराब की बोतलें मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. प्रशासनिक महकमा भी हरकत में आ गया. स्थानीय लोग का कहना है कि विद्यालय परिसर में असमाजिक तत्वों का जमाकड़ा लगता है. रात्री में शराब का सेवन किया जाता है और आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जाता है.

vlcsnap 2021 12 02 16h26m20s231 22Scope News

बताया जा रहा है कि विद्यालय परिसर का इस्तेमाल शराब तस्कर शराब रखने के लिए कर रहे थें. विद्यालय की हालत तबेला जैसी है.  विद्यालय में गाय, भैंस और घोड़ा बांध जा रहा है. पशुचारा रखा जा रहा है. हालांकि स्कूल परिसर में खाली शराब की बोतलें मिलने से खुद ग्रामीण भी आश्रयचकित हैं.

विद्यायल की प्रधानाध्यपिका सोभा कुमारी का कहना है कि हमलोग सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक ही विद्यालय में  रहते है उसके क्या होता है, उसके बारे में कैसे बताया जा सकता है. vlcsnap 2021 12 02 16h27m56s581 22Scope News

यहां बता दें कि कहने को तो विद्यालय में छह सौ से अधिक बच्चे नामांकित है, विद्यालय के साथ एक प्रथमिक विद्यालय भी जुड़ा है. एक नाईट गार्ड भी कार्यरत है. बावजूद शराब की बोतलें मिलना प्रशासनिक महकमा के सामने एक चुनौती है.

रिपोर्ट- राजीब झा 

हेलमेट पहनकर विधानसभा पहुंचे सुदेश महतो, जानिए क्या बोले

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में मेडिकल एडमिशन की नई...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित...