लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा पुलिस ने एक लूट की बड़ी घटना को बेनकाब किया। लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे चार अपराधी गिरफ्तार हुए। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और तीन बाइक को भी बरामद किया गया है। बता दें कि सदर थाने की पुलिस ने सीमावर्ती थाना क्षेत्र के घेलाढ़ मौड के समीप नाकेबंदी कर अपराधी को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अपराधी पूर्व में भी दो लूट कि घटना को अंजाम दे चूका है जो अपराधी खुद स्वीकार किया है।

वहीं मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने घटना की पुस्टि करते हुए बताया कि यह एक सक्रिय लूट गिरोह टीम है जिसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी गिरफ्तार अपराधी कई लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं और कल एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। जैसे ही पुलिस को सुचना मिली तो एक स्पेशल टीम गठित की गई। जिसकी अगुवाई सदर थानाध्यक्ष सह इंक्पेक्टर बिमलेंदु कुमार और एएसपी प्रवेंद्र भारती कर रहे थे। इनकी अगुवाई में अन्य थानध्यक्ष भी अपने टीम के साथ लूट की घटना को बेनकाब करते हुए चार अपराधी को गिरफ्तार करने में अहम सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में पुलिस तफ्तीश कर रही है। बहरहाल, तफ्तीश जारी है तत्काल गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े : ACS एस सिद्धार्थ के साथ रोज आम चर्चा, स्कूलों में अब धीरे-धीरे बदल रहा है गिरती शिक्षा व्यवस्था का स्वरूप

यह भी देखें :

रमण कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...