Advertisment

लूट गिरोह का सरगना गिरफ्तार, विभिन्न थाना क्षेत्र में बड़ी लूट की घटना को दे चुका है अंजाम

गया : गया पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने वाले सरगना को गिरफ्तार किया है। गुरुआ थाना की पुलिस ने अपराधी अमरजीत कुमार को सगाई के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से छह मोबाइल, लूट में उपयोग किए गए एक मोटरसाइकिल और छह हजार नगद सहित छह सौ ग्राम गांजा भी बरामद किया है।

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अमरजीत कुमार के द्वारा अपने सहयोगी साथ मिलकर गया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दे चुका है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बीते दिन गुरुआ थाना क्षेत्र में पांच लाख, बाराचट्टी में 52 हजार जबकि इमामगंज में आठ लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं बोधगया थाना क्षेत्र में एक लाख आठ हजार लूट की घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही कई मामले पर दर्ज है। उन्होंने कहा कि पूर्व में इसके दो सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

यह भी पढ़े : पुलिस बनकर अपराधियों ने गयापाल पंडा के जेवरात ले उड़े

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी...

गयाजी : गयाजी में चोरी का आरोप लगाकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मामला शेरघाटी...

पटना सिटी के मेहंदीगंज में 32 लाख से अधिक के नशीले...

पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिवचक कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग (EBI) और पटना मद्य निषेध विभाग की...

पिस्टल के साथ डांस का Video वायरल, महिला गिरफ्तार, घर से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर...