Bundu में सनातनियों ने आक्रोश मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन एसडीएम को सौपा

Bundu : रांची के बुंडू में सनातनियों ने शनिवार को नगर में एक आक्रोश मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन बुंडू एसडीएम को सौंपा। यह रैली धुर्वा मोड़ मौसीबाड़ी मैदान से प्रारम्भ होकर थाना रोड, नेताजी सुभाष चौक, पहुंचकर यहां नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुन: रैली आगे बढ़ते हुए कालीमंदिर, चौकबाजार होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंची।

Bundu : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा बंद करो सहित की नारे लगाए

इस बीच आक्रोश रैली में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लिये थे जिसमें लिखा था बांग्लादेश होश में आओ, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा बंद करो, बांग्लादेश के महिलाओं का बलात्कार बंद करो, बांग्लादेश के मंदिरों पर आक्रमण बंद करो, बांग्लादेश में इस्कॉन के निर्दोष संतो को झूठे मुकदमों में जेल भेजना बंद करो लिखा हुआ था।

ये भी पढ़ें- Deoghar Accident : ट्रक से बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौत, गुस्से में स्थानीय ग्रामीणों ने कर दिया… 

इसके साथ ही इस्कॉन का केस लड़नेवाले वकीलों पर जानलेवा हमला करना बंद करो, बांग्लादेश में नाबालिग लड़कियों का धर्मान्तरण बंद करो, चिन्मय कृष्ण दास को रिहा करो, बंग्लादेश में हिंदुओं पर आक्रमण मानवता पर आक्रमण है इत्यादि नारे लिखे थे। इस अवसर पर संस्कृति विहार, विश्व हिंदू परिषद, हिंदु सेना, जय हो सेवा संस्था जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल है।

Bundu से जितेन सार की रिपोर्ट—

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...