Hazaribagh Crime : कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के नाम पर लेवी मांगने वाले दो धराए…

Hazaribagh Crime : हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के नाम पर लेवी मांगने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि गिद्दी थाना क्षेत्र में बीते 25 नवंबर 24 को हुए कांड संख्या 99/ 24 को लेकर प्रेस कॉफ्रेंस आयोजित किया। इसमें एसडीपीओ पवन ने बताया कि बीते 25 नवंबर 24 को करीब एक बजे गिददी ‘सी’ कोलयरी में अपराधियों द्वारा श्याम सुंदर पांडे को धमकाते हुए काम बंद करने, ग्रुप से बात करने के लिए कहा गया था।

ये भी पढ़ें- Bokaro Accident : कार और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर, दो गंभीर… 

इसके बाद हथियार लहराते हुए सभी उक्त स्थल से भाग गए थे। इसे लेकर थाना गिद्दी में आवेदन के बाद प्राथमिकी 26 नवंबर 2024 को धारा 308(4)/308(5)/ 61/(2)BNS के तहत अंकित किया गया था। हजारीबाग एसपी के निर्देश पर अनुसंधान टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा साक्ष्य के अनुसार पतरातू थाना के सहयोग से घटना में शामिल सुजीत कुमार गोस्वामी हाथीदाड़ी, विक्की राम सियाल पीपल सेंटर, अमोद कुमार गुप्ता जवाहर नगर तीनों भुरकुंडा थाना क्षेत्र जिला रामगढ़ के गिरफ्तार किए गए।

Hazaribagh Crime : अमन श्रीवास्तव के द्वारा इस पूरी कांड का प्लानिंग किया गया था

इनके द्वारा बताया गया कि हजारीबाग जेल में बंद अमन श्रीवास्तव के द्वारा इस पूरी कांड का प्लानिंग किया गया था। अमन श्रीवास्तव के लोगों के द्वारा घटना को करने के लिए लाल रंग का बाइक, हथियार उपलब्ध कराया गया था। विक्की राम व सुजीत कुमार गोस्वामी बाइक लेकर घटनास्थल में गए और आमोद कुमार गुप्ता को रेकी करने के लिए रिवर साइड में रखा। चूंकि घटना के बाद इसी रास्ते से भगाना था। इसके बदले में 25000 रुपये देने की बात कही गई थी।

ये भी पढ़ें- Gumla Suicide : पेड़ पर फांसी के सहारे लटका मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस… 

घटना के दिन विक्की राम व सुजीत कुमार गोस्वामी द्वारा पहने हुए स्वेटर, जैकेट बरामद हुए। अब तक के अनुसंधान में इस कांड का मुख्य कारण लेवी लेने को लेकर दिखाई पड़ रहा है। बरामद सामानों में विक्की राम द्वारा घटना के समय पहने हुए स्वेटर, सुजीत कुमार गोस्वामी द्वारा घटना के समय पहने हुए जैकेट, घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज है। छापामारी दल में बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार, गिद्दी थाना प्रभारी कुंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गिद्दी थाना कुमार आश्वनी, रिजर्व गार्ड हवलदार इंद्रदेव मोची आदि शामिल है।

बड़कागांव से रविकांत की रिपोर्ट—

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img