Gumla Suicide : पेड़ पर फांसी के सहारे लटका मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस…

Gumla Suicide : गुमला जिले के चैनपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने डहू के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बंधु मुंडा के रुप में हुई है जो कि चैनपुर के रातू जामटोली का रहने वाला था। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढे़ं- Bokaro fraud : फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लाखों की ठगी, 3 लोगों से… 

Gumla Suicide : सुबह से ही घर से गायब था बंधु

स्थानीय ग्रामीणों की माने तो बंधु किसी बात को लेकर कई दिनों से चिंतित था। वह आज सुबह से ही घर से गायब था। सुबह 8 बजे घर से निकले बंधु का जब दोपहर 2 बजे तक कोई पता नहीं चला, तो ग्रामीणों ने उसे ढूंढना शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद भी उनका अता-पता नहीं चल पा रहा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उनका चप्पल पेड़ के नीचे देखा।

ये भी पढे़ं- Damodar Yadav Murder : धारदार हथियार से युवक की हत्या मामले में 7 गिरफ्तार, हथियार बरामद… 

ग्रामीणों ने जब पेड़ के पास जाकर देखा तो सब होश हो उड़ गए। बंधु का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बंधु के मानसिक तनाव में होने की जानकारी थी, लेकिन ऐसा कदम उठाने की उम्मीद किसी को नहीं थी।

गुमला चैनपुर से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...

Nirsa Murder Case: धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात! घर...

Nirsa Murder Case: धनबाद ज़िले के निरसा थाना क्षेत्र में आने वाली साहेबगंज बस्ती में मंगलवार सुबह-सुबह हत्या की एक चौंकाने वाली घटना हुई।...

Rajeev Mishra Suicide Case: सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर पहली...

Rajeev Mishra Suicide Case: विजय टॉकीज़ के मालिक स्वर्गीय राजीव मिश्रा की आत्महत्या के मामले में सांसद ढुलू महतो के बयान के बाद, मृतक के...