सीएम हेमंत सोरेन कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे आर्चबिशप हाउस, क्रिसमस की दीं शुभकामनाएं

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित आर्चबिशप हाउस पहुंचकर आर्चबिशप विंसेंट आइंद से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने आर्चबिशप हाउस परिसर में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए। मौके पर आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने भी सीएम हेमंत सोरेन को “क्रिसमस” पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने पूरे झारखंड वासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं प्रभु यीशु से राज्यवासियों के लिए अमन-चैन तथा सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।

मौके पर सीएम हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित लोयला मैदान, रांची में आयोजित “क्रिसमस उत्सव- 2024” में भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि “क्रिसमस पर्व” के माध्यम से एक शुभ संदेश समाज तक पहुंचती है। हमारे जीवन में मान-सम्मान, आदर, सद्भाव एवं एकजुटता महत्वपूर्ण अंग है। हम सभी के बीच प्रेम, आपसी सौहार्द और भाईचारा कभी कम न हो। हम सभी मिलकर इस मानव जीवन में सुख, समृद्धि एवं एकता के साथ जीवन व्यतीत करें, यही प्रभु यीशु से आज के इस पावन अवसर पर कामना करता हूं।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार हम सभी लोग धूमधाम से क्रिसमस पर्व को मनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी ओर से पूरे राज्य वासियों को क्रिसमस पर्व की ढ़ेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, बिशप विंसेंट आइंद, बिशप बी. बी बास्के, फादर आनन्द डेविड खलखो, फादर अजित खेस, XISS के निदेशक डॉ. जोसेफ मरियानुस कुजूर, फादर आनन्द डेविड खलखो, फादर अजीत कुमार खेस, फादर मुकुल कुल्लू, फादर सहदेव प्रजापति, फादर सुशील बेक, फादर सेबासटीएन तिर्की, फादर वाल्टर किसपोट्टा, फादर अंजुलुस एक्का, फादर विनय करकेट्टा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...