स्कॉर्पियो की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क पार करने के दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना लाखों थाना क्षेत्र के सूरदासा ढाला एनए-31 की है। मृतक की पहचान नीमा चांदपुरा निवासी शंकर राय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शंकर राय किसी काम से लाखों गए थे और जब वह वापस आने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटना के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्पश्चात पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़े : Road Accident in Purnia :बेकाबू पिकअप ने 11 लोगों को कुचला, 6 की मौत

यह भी देखें : 

अजय सिंह की रिपोर्ट

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...