बरियातू के डॉक्टर पर महिला ने इलाज के दौरान छेड़छाड़ का लगाया आरोप, डॉक्टर ने भी मारपीट की दर्ज कराई शिकायत

रांची:  बरियातू क्षेत्र में एक डॉक्टर पर इलाज के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगने का मामला सामने आया है। महिला ने बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता ने बताया कि वह 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे अपने पति के साथ बुखार का इलाज कराने हाउसिंग कॉलोनी स्थित डॉ. मो. नदीम अनवर के क्लिनिक गई थी। डॉक्टर ने उसे जांच के लिए केबिन में बुलाया और जांच के दौरान छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी महिला ने घर लौटने के बाद अपने पति को दी।

इसके बाद महिला के पति डॉक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद महिला और उसके पति ने बरियातू थाने में जाकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

वहीं, डॉक्टर मो. नदीम ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला को मैंने महिला डॉक्टर से जांच कराने की सलाह दी थी। लेकिन, उनके पति के आग्रह पर उनके सामने ही महिला की जांच की और दवा लिखी। कुछ घंटों बाद उनके पति के साथ कई लोग मेरे घर आए और मुझ पर झूठे आरोप लगाकर मारपीट की। इस संबंध में मैंने भी बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Barhi Gaya Road Railing Missing: बरही गया रोड में डिवाइडर से...

Barhi Gaya Road Railing Missing: गया रोड में सड़क के बीच बने डिवाइडर से लोहे की रैलिंग गायब होने का मामला सामने आया है।...

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...