डिजिटल डेस्क : Allu Arjun से पुलिस की पूछताछ शुरू, सभी की लगी निगाहें…। हैदराबाद के संध्या थिएटर में बीते 4 दिसंबर को फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ मामले में आज मंगलवार को Allu Arjun पुलिस की ओर मिले सम्मन के सापेक्ष पुलिस थाने पहुंचे हैं।
Allu Arjun संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में पूछताछ के लिए चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। यहां उनसे पूछताछ चल रही है। Allu Arjun से थाने में पूछताछ का दौर शुरू हो चुका है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एसीपी रमेश कुमार और सीआई राजू की निगरानी में पूछताछ हो रही है। पूछताछ के दौरान अभिनेता के वकील अशोक रेड्डी भी मौजूद हैं।
Allu Arjun के आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
इस बीच अभिनेता Allu Arjun के जुबली हिल्स स्थित घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।। बीते रविवार 22 दिसंबर को कुछ लोगों ने हमला कर तोड़फोड़ की थी। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। सोमवार को आरोपियों की पेशी कोर्ट में हुई। तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपियों को जमानत मिल गई है।
आरोपियों के वकील ने दलील दी कि आरोपी अभिनेता Allu Arjun के घर पर शांति प्रदर्शन करने गए थे पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके ऊपर अटैक किए। इसके बाद आरोपियों ने जो किया अपने आत्मरक्षण में किया। वकील की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने सभी छह आरोपियों को बिना किसी शर्त और जुर्माने के जमानत दे दी।

Allu Arjun ने लोगों से की संयम रखने की अपील…
अभिनेता Allu Arjun ने संध्या थिएटर केस में बहुत ही संयम दिखाया है,।मीडिया के माध्यम से सधे शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। Allu Arjun ने साफ किया है कि उनका किसी भी तरह की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं।
इसी के साथ Allu Arjun ने अपने फैन्स को भी शांति बनाए रखने की अपील की है एवं विरोधियों पर रिएक्ट करने से मना किया है। कुल मिलाकर Allu Arjun कानून का पूरा सम्मान करते हुए सभी तरह का सपोर्ट कर रहे हैं।

पुलिस थाने के लिए रवानगी से पहले Allu Arjun ने बिटिया को किया दुलार
Allu Arjun ने अपने घर से चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन के लिए रवाना होते वक्त अपनी बिटिया को दुलारा। इस दौरान अभिनेता की पत्नी स्नेहा भी नजर आईं। इससे पहले उनके ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी आज मंगलवार को जुबली हिल्स स्थित Allu Arjun के आवास पर पहुंचे।
बता दें कि बीते 4 दिसंबर को हैदराबाद में ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में Allu Arjun को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, एक दिन जेल में बिताने के बाद वे अगली सुबह जमानत पर बाहर आ गए।


















