संजय जायसवाल ने कहा- मुख्यमंत्री ने प. चंपारण को दी कई बड़ी सौगात

बेतिया : लोकसभा सचेतक सह भाजपा सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने अपने आवास पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगती यात्रा को सफल बताया। उन्होंने कहा कि पंश्चिमी चंपारण जिला को इस बार मुख्यमंत्री ने 752 करोड रुपए का सौगात दिया है। इससे पूरे जिला का चहुंमखी विकास होगा और खास कर उन्होंने बेतिया के विकास पर काफी ध्यान दिया है। बेतिया के महाराजा स्टेडियम का जिर्णोधार होगा जहा राष्ट्रीय व अंतर्रष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता का आयोजन अब होने लगेगा जिससे इस जिला का भी नाम स्वर्ण अक्षरा में लिखा जाएगा।

वहीं शहर में प्रवेश के लिए बायपास सड़क का शिलान्यास व सड़क चौड़ीकरण करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने किया है। जिससे काफी सहुलियत होगा खासकर इलाज कराने वाले मरीजों को काफी सुविधा होगी वह बिना जाम के अस्पताल आ सकते हैं। किसानों के लिए उन्होंने गन्ना के मूल्य में एक बार फिर 10 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर किसानों का भी ख्याल रखा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब बेतिया शहर एक नया रूप में होगा जहा पहले नगर निगम गली-नली का सिर्फ विकास कर रही थी। जिससे चहुंओर जाम लग रहा था। अब सड़क चौड़ीकरण होने से जाम की समस्या समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 2025 मे नीतीश कुमार के साथ ही चुनाव भाजपा लड़ेगी, इसमें कोई संशय नहीं है। विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है वह अर्नगल अलाप कर रही है।

यह भी देखें :

वहीं बिहार सरकार की मत्स्य व पशुपालन मंत्री रेणू देवी ने विरोधियों के संविधान की छेड़छाड़ के सवाल के जवाब में उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बनी। केंद्र सरकार बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान में कोई छेड़छाड़ नहीं की है। जबकि विपक्षी ने अभी तक 73 बार अपने फायदे के लिए छेड़छाड़ कर चुकी है। केंद्र व बिहार की सरकार विकास करने में मशगूल है। चारों तरफ विकासात्मक कार्य हो रहे हैं जिससे विपक्षी को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है। वह गलत-गलत आरोप लगा रही है।

यह भी पढ़े : प्रगति यात्रा के दौरान मोतिहारी पहुंचे नीतीश, कई योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Hitech Exam Centres: बिहार के 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक...

Bihar Hitech Exam Centres:  बिहार में परीक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।...

Bihar CM Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में बिहार भाजपा ने...

Bihar CM Relief Fund: बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई...

Ranchi News: Amity Law School में ‘Fundamentals of Mooting 2.0’ कार्यशाला...

Ranchi News: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के अमिटी लॉ स्कूल (Amity Law School) में विद्यार्थियों के कानूनी कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...