मुख्यमंत्री ने पटना जिले को दी 1404 करोड़ से अधिक की सौगात, कई योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी 21 फरवरी को प्रगति यात्रा के क्रम में पटना जिले को दनियांवा प्रखंड के ग्राम तोप से 1404.84 करोड़ रुपए की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 623 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 845.43 करोड़ रुपए की लागत से 387 योजनाओं का उद्घाटन एवं 559.41 करोड़ रुपए की लागत से 256 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

CM ने बेढ़ना पंचायत में पंचायत सरकार भवन के सौंदर्याकरण का किया शुभारंभ

प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने पटना जिला के बाढ़ प्रखंड स्थित बेढ़ना पंचायत में पंचायत सरकार भवन के सौंदर्याकरण का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवन बेढना का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवन में पुस्तकालय सह ज्ञान केंद्र का लोकार्पण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पंचायत सरकार भवन में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवन, बेढना के समीप बने हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर में टेलीमेडिसिन सुविधा का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर बेढना का निरीक्षण कर टेली कंसलटेंट परामर्श कक्ष, बाल हृदय लाभार्थी कक्ष आदि का जायजा लिया। हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर बेढ़ना में उपलब्ध कराई गई चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यहां हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर आज से शुरू हो गया है। मरीजों को त्वरित इलाज एवं अन्य चिकित्सा सुविधा मिले, इसका विशेष रुप से ख्याल रखें। हमलोगों ने प्रारंभ से ही हर क्षेत्र में विकास का काम कराएं हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी काम कराया गया है ताकि लोगों को समुचित चिकित्सा सुविधा मिल सके। निरंतर हर क्षेत्र में विकास का काम किया जा रहा है। बिहार आगे बढ़े, हमारी यही चाहत है।

जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का किया अवलोकन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने 2498 सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहयोग हेतु 19 करोड़ 97 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 (द्वितीय/तृतीय किश्त) के तहत 17 करोड़ 60 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री निजी जीविका दीदी (अन्य प्रजाती) पौधशाला योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का सांकेतिक चेक, विभिन्न जीविका स्वयं सहायता समूह को सामुदायिक निवेश निधि अंतर्गत 40 करोड़ 69 लाख रुपए का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत ई-रिक्शा का हस्तांतरण प्रमाण पत्र एवं चाबी, सामुदायिक पुस्तकालय की चाबी आदि लाभुकों को प्रदान किया।

Nitish Patna 4 22Scope News

आप सभी जीविका दीदियां काफी अच्छा काम कर रही हैं – नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप सभी जीविका दीदियां काफी अच्छा काम कर रही हैं। जब हम केंद्र में मंत्री थे तो कई जगहों पर जाकर स्वयं सहायता समूह के कार्यों को देखे थे। उस समय बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या बहुत कम थी। वर्ष 2005 में जब बिहार में हमलोगों की सरकार बनी तब हमलोगों ने स्वयं सहायता समूहों का विस्तार करने का निर्णय लिया। इसके लिए वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर पूरे बिहार में स्वयंसहायता समूह की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम शुरू किया गया। हमने ही स्वयं सहायता समूह का नाम जीविका दिया और इससे जुड़नेवाली महिलाओं को जीविका दीदी कहा। उस समय की केंद्र सरकार ने हमलोगों के इस कार्य से प्रेरित होकर देशभर में आजीविका नाम से इस योजना को शुरू किया। हम बिहार में जहां कहीं भी जाते हैं जीविका दीदियों से जरूर मिलते हैं। आपलोगों को हर प्रकार से सरकार मदद पहुंचा रही है। आपकी जो भी समस्याएं होती हैं उनका तत्काल निराकरण किया जाता है। जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीविका दीदियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इसका विशेष रुप से ध्यान रखें। बिहार की जीविका दीदियों को देश के अलग-अगल हिस्सों में सम्मानपूर्वक कार्यक्रमों में बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि हम कई बार इस इलाके से सांसद रहे हैं। उस समय से ही हम इस इलाके में बराबर दौरा करते रहते हैं और लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का निष्पादन कराने की हर संभव कोशिश में जुटे रहते हैं। हम चाहते हैं कि इनके कार्यों का और अधिक विस्तार हो। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

Nitish Patna 2 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत कई योजनाएं का जीविका दीदियों को किया प्रदान

मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत जीविका ग्राम संगठनों को पांच वर्षों के लिए जोड़ा तालाब, बेढना पश्चिमी का निःशुल्क आवंटन हेतु प्रमाण पत्र मत्स्य पालन के लिए जीविका दीदियों को प्रदान किया। जोड़ा तालाब में मुख्यमंत्री ने मत्स्य बीज डाली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तालाब का निरीक्षण कर जोड़ा तालाब के किनारे सीढ़ी घाट बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने एनर्जी चैंपियन के बीच ई-साइकिल का भी वितरण किया। ग्राम पंचायत बेढ़ना पश्चिमी अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन कर निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ स्थित बाबा उमानाथ मंदिर परिसर में प्रस्तावित नागरिक सुविधाओं के तहत बनने वाले धर्मशाला, विवाह मंडप, गंगा तट पर सिढीघाट, रिवर फ्रंट डवलपमेंट तथा सति घाट पर विद्युत शवदाह गृह हेतु स्थल निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साइट मैप एवं मॉडल के माध्यम से मुख्यमंत्री को बाबा उमानाथ मंदिर परिसर में उपलब्ध कराई जाने वाली नागरिक सुविधाओं से अवगत कराया।

Nitish Patna 6 22Scope News

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा उमानाथ मंदिर परिसर एवं आसपास का दृश्य काफी मनोरम है। यहां नागरिक सुविधाओं का विस्तार हो जाने से लोगों को पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान करने में सहूलियत होगी। इस काम को यथाशीर्घ शुरू कराएं। मुख्यमंत्री ने बाबा उमानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री ने दनियावां प्रखंड के ग्राम तोप में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जीर्णोद्धार कराए गए तालाब, सीढ़ीघाट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उच्च माध्यमिक विद्यालय में खेल मैदान (बास्केटबॉल कोर्ट, बैंडमिटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, रनिंग ट्रैक तथा लंबी एवं ऊंची कूद) का उ‌द्घाटन किया। उ‌द्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं खेल मैदान का निरीक्षण भी किया। खेल मैदान में मौजूद खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री ने बातचीत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामानाएं दी। मुख्यमंत्री ने पटना जिला अंतर्गत विकासात्मक योजनाओं से संबंधित शिलापट्टों का रिमोट के माध्यम से अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

Nitish Patna 3 1 22Scope News

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने मनेर के शेरपुर में जेपी गंगापथ परियोजना (दीघा-शेरपुर-बिहटा) के विस्तारीकरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रेखा चित्र के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना की लंबाई 35.65 किमी होगी और इसकी अनुमानित लागत 6495.79 करोड़ रुपए होगी। दीघा से शेरपुर होते हुए सादिकपुर तक लंबाई 18 किमी होगी, जो एलिवेटेड पथ होगा। सादिकपुर से बिहटा (कोईलवर पुल तक) की लंबाई 17.65 किमी होगी। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दीदारगंज-बख्तियारपुर-मोकामा पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का रेखा चित्र के माध्यम से जानकारी दी। इस परियोजना की लंबाई 82.5 किमी होगी। इसके तहत 1103 करोड़ रुपए की लागत से दीदारगंज से अथमलगोला तक 42 किमी (फोरलेन) तथा 250 करोड़ रुपए की लागत से अथमलगोला से मोकामा तक 42.5 किमी सड़क बनेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यह अच्छी योजना है, कार्य को तेजी से पूर्ण करें।

बन रहे कई सड़कों का CM ने किया निरीक्षण

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने 137.6246 करोड़ रुपए की लागत से छितनावां (एनएच-30) में नवनिर्मित ऊसरी दानापुर शिवाला बाईपास पथ के उन्नयन कार्य (लंबाई 7.10 मीटर) का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रुपसपुर नहर पहुंचकर सगुना मोड़ से रुपसपुर तक नेहरु पथ के दोनों तरफ भूमिगत नाला के साथ प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नेहरु पथ से गोला रोड के प्रस्तावित फोरलेन चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। साथ ही पाटलि पथ को नेहरू पथ से जोड़ने के प्रस्तावित योजना का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने खगौल नेहरू पथ-अशोक राजपथ को जोड़ने वाले रूपसपुर नहर पथ के प्रस्तावित फोरलेन चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।

Nitish Patna 5 22Scope News

मुख्यमंत्री ने आशियाना दीघा रोड स्थित राजीवनगर पहुंचकर राजीवनगर नाला एवं आनंदपुरी नाला पर प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि राजीवनगर नाला एवं आनंदपुरी नाला पर फोरलेन सड़क के निर्माण से दो लाख की आबादी को लाभ होगा। इसकी अनुमानित लागत 180.99 करोड़ रुपये होगी और लंबाई 4.26 किमी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पथों के निर्माण से शहर में लोगों को आवागमन के और भी विकल्प मिलेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों को भी आने-जाने में सहूलियत होगी। इन सब पथों के निर्माण से पटना में और पटना शहर के बाहर आने-जाने के लिए और भी विकल्प उपलब्ध होंगे।

Nitish Patna 7 22Scope News

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने 28.87 करोड़ रुपये की लागत से मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स, पटना में नवनिर्मित बहुमंजिला हाईड्रोलिक पार्किंग का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और उसका जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कदमकुआं में 903.376 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित दो मंजिला वेंडिंग मार्केट का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने वेंडिंग मार्केट का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा बना है। मार्केट के बन जाने से स्थानीय सब्जी एवं फल विक्रेताओं को एक ही छत के नीचे विक्रय हेतु सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही सड़क से अतिक्रमण हटेगा और आवागमन सुलभ होगा।

CM के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सह पटना जिला के प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक भाई विरेंद्र, विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, विधायक नीलम देवी, विधान पार्षद नीरज कुमार, महापौर सीता साहू, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशादुल्लाह, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी, पटना जिला के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, नगर आयुक्त अनिमेष पराशर और वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पटना शहरी क्षेत्र में कराए जाने वाले कार्य की घोषणाएं

जेपी गंगा पथ को पश्चिम की ओर कोइलवर के वीर कुंवर सिंह सेतु तक परबट ओर मोकामा के राजेंद्र सेतु तक पुराने राष्ट्रीय उच्च पथ-31 का चौड़ीकरण क 1/3 विस्त किया जाएगा। जेपी गंगा पथ के दक्षिण दीघा से सभ्यता द्वार के बीच वाले स्थान में पार्क एवं नागरिक सुविधाओं का समेकित विकास किया जाएगा। सभ्यता द्वार को पुरब की ओर से पक्के गंगा घाट तथा पश्चिम की ओर एकता भवन से जोड़ा जाएगा तथा पटना हाट एवं पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। नेहरु पथ के दोनों तरफ रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक भूमिगत नाले के साथ पथ का निर्माण एवं इसका चौड़ीकरण किया जाएगा।

 

यह भी देखें :

वहीं खगौल नेहरु पथ-अशोक राजपथ तक रूपसपुर नहर पथ का चौड़ीकरण एवं निर्माण किया जाएगा। दानापुर में नेहरु पथ से गोला रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। पटेल गोलंबर से अटल पथ तक सरपेंटाईन नाले पर अंडर ग्राउंड नाले के साथ फोर लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। राजीव नगर नाले का पक्कीकरण एवं इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जाएगा। आनंदपुरी नाले का पक्कीकरण एवं इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जाएगा। गायघाट-कंगन घाट-दीदारगंज तक पुराने गंगा पथ का चौड़ीकरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि  गायघाट में जेपी गंगा पथ से डाऊन रैम्प का निर्माण किया जाएगा। पटना सिटी के मंगल तालाब का जीर्णोद्धार एवं पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया जाएगा। कंगनघाट पर पटना साहिब गुरुद्वारा के निकट मल्टीलेबल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। नेहरु पथ को दोनों तरफ पाटलि पथ से जोड़ा जाएगा। मंदिरी नाला पर निर्माणाधीन चार लेन सड़क को जेपी गंगा पथ से जोड़ा जाएगा। पटना शहरी क्षेत्र में बिजली के तारों को चरणबद्ध तरीके से भूमिगत कराया जाएगा।पटना शहर के पास एक नये अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया जाएगा।

पटना जिले की अन्य घोषणाएं

एम्स गोलंबर-जानीपुर-पईनापुर-नेवा पथ का चौड़ीकरण किया जाएगा। साथ ही नौबतपुर लख के पास नए पुल का निर्माण किया जाएगा। परसा-सम्पतचक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। दीदारगंज से गौरीचक होते हुए पुनपुन तक तटबंध पथ का चौड़ीकरण करने हेतु भारत सरकार से अनुरोध किया जाएगा। पुनपुन प्रखंड के ग्राम रसूलपुर में मोरहर नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। पुनपुन स्टेशन से अकौना ग्राम होते हुए पटना रिंग रोड (बिहटा सरमेरा पथ) को जोड़ने वाले मिसिंग लिंक पथ का निर्माण किया जाएगा। सादिकपुर-पभेड़ा-मसौढ़ी पथ के सोहगी मोड़ को पटना-गया रोड के कंडाप को दो-लेन सड़क से जोड़ा जाएगा। बख्तियारपुर में हिदायतपुर एवं मंझौली के बीच धोबा नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। बाढ़ के उमा नाथ मंदिर परिसर का सौंर्दयीव सौंर्दयीकरण नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।साथ ही बाढ़ के उमा नाथ मंदिर परिसर के समीप श्मशान घाट का विकास और विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया जाएगा। पालीगंज के उलार सूर्यमंदिर में पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। पालीगंज में पुनपुन नदी पर समदा गांव एवं गुलरिया बिगहा के बीच पुल का निर्माण किया जाएगा। दानापुर कैंट-मनेर-बिहटा पथ का चार लेन चौड़ीकरण किया जाएगा। पटना जिले के 13 प्रखंडों क्रमशः नौबतपुर, पालीगंज, बाढ़, बिहटा, मसौढ़ी, मोकामा, विक्रम, धनरूआ, पंडारक, फतुहा, घोसवरी, पुनपुन एवं मनेर में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा।

अतिरिक्त घोषणाएं

पटना शहर में अवस्थित विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रावासों की स्थिति का शिक्षा विभाग आकलन कराएगा एवं चरणबद्घ तरीके से उनका जीर्णोद्धार कराया जाएगा। पालीगंज अनुमंडल में निबंधन कार्यालय खोला जाएगा। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इन सब कामों को करा दिया जाएगा और इसके अतिरिक्त पटना जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जाएगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने रोहतास जिले को दी 1378 करोड़ से अधिक की सौगात, 1220 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Highlights

Saffrn

Trending News

स्वास्थ्य केंद्र के स्थान को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, संवेदक पर...

Dhanbad:  धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़पिछरी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण विवादों के घेरे में है। ग्रामीणों ने संवेदक पर स्थान...

CCL रेलीगढ़ा कोलयरी से 29 टन कोयला लेकर चला हाईवा, रास्ते...

Jharkhand: CCL अरगड्डा क्षेत्र के रेलीगड़ा कोलयरी में कोयला हेराफेरी करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है, इसे लेकर कोलियरी रेली गढ़ा...

मुख्यमंत्री ने की सूचना एवं जन-संपर्क, सिविल विमानन व नगर विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सिविल विमानन विभाग और नगर विकास एवं आवास...

बंगाल पहुंचे CM Hemant, कहा- हम भी ममता दीदी की इस...

Bengal: बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचे हैं।ऐसे में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं और...

मुख्यमंत्री ने की कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय पटना के परिसर में स्थापित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img