Advertisment

Sitamarhi में रामायण कॉन्क्लेव आयोजित, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा…

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी में अंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में श्रीलंका, नेपाल समेत भारत के कई राज्यों के प्रतिनिधि पहुंचे। रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन बिहार पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्था की देख रेख में जन्मभूमि मंदिर न्यास समिति और सीतामढ़ी जिला प्रशासन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि यह 21वीं सदी का भारत है।

19वीं सदी में एक संत ने कहा था कि 21वीं सदी भारत का होगा और आज हम 21वीं सदी के 24 वर्ष पूरा कर 25वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह सदी हमारा होगा। उस संत की वाणी को साकार करने का एक बड़ा अवसर है और हम इसका गवाह बन कर नहीं देख सकते हैं। हमें आपको मिल कर इसे साकार करना होगा। जिन लोगों ने अयोध्या की धरती पर अपनी प्राणों की आहुति दी उसे पीढियां याद कर रही है और हम उन्हें नमन करते हैं। हम सबको मिल कर प्रण करना है कि हम इस समाज को आगे बढ़ाएंगे।

2 37 22Scope News

समाज आगे तभी बढेगा जब हम सब मिल कर अपनी संस्कृति को मजबूत करेंगे। हमें अपनी विरासत को जानना होगा, यह वह विरासत है जो बिहार की धरती से निकला था और उस पर भारत और दुनिया गर्व करता था। मौसम अनुकूल है, डबल इंजन की सरकार है, माहौल आपके हर तरह से अनुकूल हैं। प्रयास सबको मिल कर करना है और इसे सजाना हम सब को है।

इस दौरान अयोज्नकों ने बताया कि विश्व कल्याण के लिए अंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव कार्यक्रम में संतों का समागम होगा जिसमें शंकराचार्य स्वामी अमृतानंद देवगिरी, शारदा सर्वद पीठम कश्मीर, आचार्य डॉक्टर चंद्रयांशु जी महाराज सहित भोजपुरी की जानी-मानी गायक कल्पना पटवारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Philately Bureau और फिलैटेली म्यूजियम का भव्य उद्घाटन

सीतमढ़ी से अमित कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi Sitamarhi Sitamarhi

Sitamarhi

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25: झारखंड के तीन कलाकारों को मिला...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25, नई दिल्ली: विज्ञान भवन में आयोजित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समारोह में झारखंड के तीन कलाकारों को सम्मानित किया...

Independence Day 2026 Ranchi: 15 अगस्त से पहले रांची में फाइनल...

Independence Day 2026 Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस 2026 के आधिकारिक समारोह के लिए फुल-ड्रेस रिहर्सल की गई।...

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030: सीएम सम्राट चौधरी ने दी 8...

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030 से बिहार बनेगा अग्रणी अंतर्देशीय मत्स्य राज्य, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश पटना : बिहार को देश का अग्रणी अंतर्देशीय...