साइबर ठगी के शिकार 2 पीड़ितों को वापस हुए पैसे

गया : साइबर अपराधियों पर तेजी से नकेल कसते हुए जिला पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए पीड़ितों के खाते में कुल 2,64,998 रुपए वापस कराए हैं। साइबर थाने की अथक मेहनत साइबर अपराध से जूझ रहे लोगों के लिए राहत और उम्मीद लेकर आया है। पीड़ितों के बीच उनके खाते में ठगे गए रुपए वापस आने खुशी का माहौल है।

पहला मामला बुद्ध बस्ती थाना रामपुर के रहने वाले अमित कुमार से जुड़ा है। उन्होंने 25 जून 2023 को साइबर थाना गया में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके यूपीआई आईडी से 2,99,999 की अवैध निकासी की गई है। इसी तरह दूसरा मामला पंचायती अखाड़ा थाना कोतवाली निवासी साजिद का है। साजिद के खाते से 65 हजार रुपए की ठगी हुई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर साइबर थाना की टीम ने दोनों मामलों में तत्काल जांच शुरू की थी। तकनीकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करते हुए नौ जनवरी 2025 को अमित कुमार के खाते में 1,99,998 और साजिद के खाते में 65 हजार रुपए वापस कराए गए।

यह भी देखें :

इस मामले में दोनों पीड़ितों ने गया पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की है। अमित और साजिद का कहना है कि पुलिस की तत्परता ने न केवल उनका विश्वास लौटाया है, बल्कि साइबर अपराधियों पर दबाव भी बढ़ाया है। यही वजह है कि उनके रुपए खाते में वापस आ सकें हैं। गया पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

यह भी पढ़े : गया में मुठभेड़, पुलिस की गोली से 50 हजार का इनामी अपराधी हुआ जख्मी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

 

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...

Corn Husk Eco Friendly Products: मक्के के छिलके से बन रहे...

Corn Husk Eco Friendly Products: जिस मक्के के छिलके को अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, उसी से अब कप, प्लेट, कटोरी, ग्लास...