महाकुंभ में कई राज्यों की पूरी कैबिनेट लगाएगी डुबकी, CM Yogi ने दी जानकारी

प्रयागराज : महाकुंभ में कई राज्यों की पूरी कैबिनेट लगाएगी डुबकी, CM Yogi ने दी जानकारी। महाकुंभ 2025 को लेकर CM Yogi आदित्यनाथ ने अहम जानकारी साझा की है।

CM Yogi  ने बताया कि – ‘देश के भीतर न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि कई अन्य राज्यों की पूरी कैबिनेट संगम स्नान करने की तैयारी कर रही है। अब तक 80% टेंट की बुकिंग हो चुकी है। सनातन भारतीय संस्कृति के इस सबसे बड़े उत्सव के सफल आयोजन में ‘टीम यूपी’ अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने को प्रतिबद्ध है। 

…सनातन भारतीय संस्कृति के इस सबसे बड़े उत्सव के सफल आयोजन में ‘टीम यूपी’ अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने को प्रतिबद्ध है। महाकुम्भ 2025 अब तक के सभी कुम्भ पर्वों से अधिक दिव्य और भव्य होगा। इस महाकुम्भ में आस्था और आधुनिकता का समागम होगा और यह समागम प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कैसे खुशहाली ला सकता है, इसका उदाहरण भी बनेगा’। 

CM Yogi बोले – महाकुंभ 2025 यूपी के ब्रांडिंग का सर्वोत्तम समय…

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘…12 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद तीर्थराज प्रयाग में महाकुम्भ के पहले स्नान में अब महज तीन दिन ही शेष हैं। 13 जनवरी से प्रारंभ होने जा रहे प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी स्नान का पुण्य लाभ लेने के लिए पूरी दुनिया में अपूर्व उत्साह है। हर कोई प्रयागराज आने की तैयारी कर रहा है। हा

….र्वर्ड, स्टैनफोर्ड, बिल एंड मिलिंडा गेट्स फॉउंडेशन और आईआईटी जैसी संस्थाएं इस बार महाकुम्भ के विविध आयामों पर शोध-अध्ययन और डॉक्यूमेंटेशन करने जा रही हैं। महाकुंभ का यह अवसर उत्तर प्रदेश के पोटेंशियल के प्रदर्शन और ब्रांडिंग का सर्वोत्तम समय है। उत्तर प्रदेश को इसका लाभ उठाना चाहिए।

…लाखों लोग इस महासमागम और व्यवस्था के साथ जुड़े हुए हैं। ये प्रयागराज के साथ साथ पूरे देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगा। अकेले प्रयागराज कुम्भ से अर्थव्यवस्था में 2 लाख करोड़ रुपए का ग्रोथ होने का अनुमान है.।

महाकुंभ 2025 को CM Yogi ने बताया सांस्कृतिक एकता का महायज्ञ…

CM Yogi आदित्यनाथ ने इस मौके पर आगे कहा कि –‘… महाकुम्भ सांस्कृतिक एकता का ऐसा महायज्ञ है जो पूर्व से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण न केवल भारतवर्ष को अपितु सम्पूर्ण विश्व को एक नीड़ (घोंसले) में लाकर स्थापित कर देता है।  यजुर्वेद में कहा गया है “यत्रविश्वं भवत्येक नीडम्” अर्थात जहाँ सम्पूर्ण विश्व एक घोंसले में आ जाता है। महाकुम्भ उसी परिकल्पना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

प्रयागराज के अंदर 2019 के कुम्भ के दौरान भी इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य हुआ था। इस बार उससे भी दोगुना कार्य किया गया है। महाकुम्भ के बहाने प्रयागराज का कायाकल्प हो रहा है। उन्होंने मेला प्राधिकरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुम्भ का आयोजन मां गंगा और यमुना के तट पर ही संपन्न होता है और आयोजन के लिए हम लोगों के पास दिसंबर तक का समय होता है।

अत्यधिक वर्षा के कारण हमें सिर्फ ढाई माह का समय मिला और उस दौरान तटों व नदी को व्यवस्थित करना, वहां कैंप लगाने, अस्थाई आश्रम स्थापित करके सुविधाएं प्रदान करना सुनिश्चित किया गया। इस मास्टर प्लान और लेआउट प्लान को जमीनी धरातल पर उतारने का कार्य इन ढाई महीने के अंदर मेला प्राधिकरण ने संपन्न कराया है’।

CM Yogi  बोले – महाकुंभ 2025 में साल 2019 की तुलना में उपलब्ध हैं बेहतर जुनसुविधाएं…

CM Yogi  ने बताया कि –‘…आज त्रिवेणी संगम को भी शुद्ध जल उपलब्ध हो रहा है। 2025 में और बेहतर व्यवस्था देखने को मिल रही है। 2019 में यहां पर कुल 1.15 हजार टॉयलेट बन पाए थे, इस बार ये 1.5 लाख से अधिक बन चुके हैं। ऐसे ही सेक्टर की संख्या बढ़ाई गई। प्रयास किया गया है कि संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो।

इसके लिए 550 शटल बसें और इलेक्ट्रिक बसें भी उपलब्ध कराई गई हैं। कुम्भ स्वच्छ और सुरक्षित भी रहे इसकी भी पुख्ता व्यवस्था की गई है। 56 थाने बनाए गए हैं। एक एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। एंटी ड्रोन सिस्टम यहां स्थापित हो चुका है। पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरों का कवरेज दिया गया है’।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव गृह एवं सूचना एवं जनसम्पर्क संजय प्रसाद व अन्य प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img