सेना का वाहन खाई में गिरा, पांच जवानों की मौत, कई घायल

Desk. खबर जम्मू-कश्मीर से है। पुंछ में बड़ा हादसा हुआ है। सेना का वाहन खाई में गिर गया है। इसमें अभी तक पांच जवानों की मौत हो गयी। हादसे में कई सैनिक के घायल होने की भी सूचना है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सेना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायल जवानों को अस्पताल भेजा।

सेना का वाहन गिरा खाई में

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर के बलनोई इलाके में सेना का वाहन रास्ता भटककर गहरी खाई में गिर गया। इसमें पांच जवानों की मौत हो गयी है, जबकि कई सैनिक घायल हो गए हैं। दुर्घटना उस समय हुई जब 11 मद्रास लाइट इन्फैंट्री (11 एमएलआई) का वाहन नीलम मुख्यालय से बालनोई घोरा पोस्ट की ओर जा रहा था।

वहीं सूचना मिलने पर 11 एमएलआई की क्विक रिएक्शन टीम बचाव अभियान चलाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। घायल जवानों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां कई की गंभीर हालत में इलाज शुरू किया गया। हालांकि पांच ने दम तोड़ दिया था।

बता दें कि, पिछले महीने हुई इसी तरह की एक दुर्घटना में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से सेना के एक जवान की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था।

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...