Road Accident: CRPF की गाड़ी 200 फीट खाई में गिरी, तीन जवानों की मौत, 15 घायल

Road Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। CRPF जवानों को ले जा रही बंकर गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं। 5 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Road Accident: फिसलन भरी सड़क बना हादसे का कारण

जानकारी के अनुसार, गाड़ी जवानों के एक दल को लेकर जा रही थी, तभी वह अचानक फिसलकर ढलान से खाई में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। तीन शव घटनास्थल से बरामद किए गए, जबकि घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Road Accident: कारगिल में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

इससे पहले, 16 जुलाई को लद्दाख के कारगिल जिले के गुमरी क्षेत्र में एक मिनी बस खाई में गिर गई थी। उस हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। अन्य 6 यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...