Koderma Crime : अलमारी का ताला तोड़कर लाखों के सामान ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस…

Koderma Crime : कोडरमा में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लगातार क्राईम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। इसी दौरान आज झुमरीतिलैया के बजरंग चौक में एक घर से चोरों दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपए के साथ-साथ लाखो के जेवर लेकर नौ दो ग्यारह हो गए।

ये भी पढ़ें- Tragic incident : पति के रिटायरमेंट के दिन ही हो गई पत्नी की मौत, खुशी का माहौल…

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना तिलैया थाना क्षेत्र के बजरंग चौक का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक घर पर तीन लोग रहते हैं। एक महिला उसका बेटा और बहू जबकि महिला के पति दुबई में काम करते हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर में पड़ोसी के यहां कुछ काम से गई थी। जबकि उसका बेटा फल की दुकान में काम करता है। घटना के वक्त घर पर उसकी बहू अकेली थी।

Koderma Crime : पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

उसकी बहू किसी काम से घर के छत पर गई हुई थी। जब वह वापस नीचे आई तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा हुआ है और उसके अंदर रखे कैश सहित सोने के चेन और अंगूठी, चांती के कंगन, कानबाली, पायल आदि कई सामान गायब है और सामान भी बिखरा पड़ा है। जिसके बाद उसने इसकी सूचना अपनी सास को दी।

ये भी पढ़ें- Chaibasa Crime : सरकटे दंपत्ति हत्याकांड मामले में तीन गिरफ्तार, इस वजह से की गई थी हत्या… 

जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को अहम सुराग हाथ लगी है। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अंदाजा जताया जा रहा है कि उसी ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस की पूरी जांच के बाद ही मामले का पता चल पाएगा।

 

 

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...