Gumla : उपायुक्त ने किया बिरसा मुंडा एग्रो पार्क का औचक निरीक्षण, दी स्थिति सुधारने के कड़े निर्देश

Gumla : जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को बिरसा मुंडा एग्रो पार्क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्क की जर्जर स्थिति और जगह-जगह फैली गंदगी को देखकर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और संचालकों को निर्देश दिया कि पार्क की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

Gumla : सुधार कार्यों के लिए दिए गए निर्देश:

सफाई अभियान: पूरे पार्क में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए।

सौंदर्यीकरण: दीवारों का रंग-रोगन और टूटे हुए सामानों की मरम्मत जल्द की जाए।

जल निकासी व्यवस्था: तालाब के गंदे पानी को साफ कर उसकी उचित देखभाल सुनिश्चित की जाए।

मछलीघर का पुनर्निर्माण: जर्जर स्थिति में पड़े मछलीघर को शीघ्र चालू किया जाए।

उपायुक्त ने डीडीसी के नेतृत्व में एक समिति के गठन का आदेश दिया, जो पार्क की सभी समस्याओं को चिन्हित कर समाधान की दिशा में कार्य करेगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि 15 जनवरी तक पार्क की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हो जानी चाहिए।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने डीएसओ गुमला को निर्देशित किया कि पार्क में जिले के सभी शहीदों का स्मारक बनाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि बिरसा मुंडा एग्रो पार्क जिले की धरोहर है। इसकी उपेक्षा किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि पार्क को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

गुमला से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...