आस्ट्रेलिया के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन विराट और कोंस्टास में भिड़ंत

डिजिटल डेस्क। आस्ट्रेलिया के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन विराट और कोंस्टास में भिड़ंत। आस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर गुरूवार को शुरू हुए चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन पहले 10 ओवर का खेल खत्म होने तक मैदान में भारत और आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों में अजीबोगरीब भिड़ंत का नजारा देखने को मिला।

मैदान पर खिलाड़ियों के बीच गेंद और बल्ले की टक्कर के अलावा और भी कुछ देखने को मिला। भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी आपस में भिड़ते दिखे। उनके बीच तू-तू मैं-मैं होती दिखी. जिन खिलाड़ियों के बीच ऐसा देखने को मिला वो भारत की ओर से विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेब्यू कर रहे 19 साल के सैम कोन्स्टस रहे।

कोहली के कंधे से मारते हुए उलझे नवोदित कोंस्टास

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पारी का 10वां ओवर खत्म होते ही विराट कोहली सामने से चलकर आए और सैम कोन्स्टस को अपने कंधे से मारते दिखे। फिर एक्शन पर रिएक्शन तो होना ही था और हुआ भी। ऐसे में कोहली के कंधे से मारते ही कोन्स्टस उनके साथ उलझ गए और दोनों के बीच थोड़ी बहस देखने को मिली।

आस्ट्रेलिया को सैम कोंस्टास के रूप में लगा पहला झटका। जडेजा ने किया चलता।
आस्ट्रेलिया को सैम कोंस्टास के रूप में लगा पहला झटका। जडेजा ने किया चलता।

कोहली और कोंस्टास के बीच भिड़ंत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और कयासबाजी…

जिस वक्त ये घटना घटी, ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में 24 रन बना लिए थे. इसमें से 14 रन सिर्फ बुमराह के एक ओवर में आए थे। वहीं कोन्स्टस पहले ऐसे बल्लेबाज भी बन गए थे। उन्होंने बुमराह के खिलाफ कुछ रिवर्स स्वीप खेलने की दिलेरी भी पहले 10 ओवरों में दिखाई थी।

चर्चा है कि ऑस्ट्रेलिया के नए बल्लेबाज के इन्हीं तेवरों का जवाब कोहली ने अपने एग्रेसन से देने की कोशिश की। बता दें कि विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट में अपने एग्रेसन के लिए मशहूर हैं लेकिन, सैम कोन्स्टस ने सोचा भी नहीं होगा कि उनका सामना कोहली के उस एग्रेसन से अपने करियर के पहले ही टेस्ट की पहली पारी के दौरान हो जाएगा।

आस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर गुरूवार को मैच का दृश्य।
आस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर गुरूवार को मैच का दृश्य।

पहले दिन के लंच तक का खेल खत्म, आस्ट्रेलिया की पहली पारी लंच तक 112/1

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में गुरूवार को शुरू हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट में आस्ट्रेलिया ने तेज शुरूआत की। पहले दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 112 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 38 रन और मार्नस लाबुशेन 12 रन बनाकर नाबाद हैं।

मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले सैम कोंस्टास ने जबरदस्त पारी खेली। वह 65 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। रवींद्र जडेजा ने डेब्यूटांट सैम कोंस्टास को पवेलियन भेजा।

कोंस्टास ने पहली ही गेंद से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की धुनाई की। बुमराह लंच तक 8 ओवर में 41 रन खर्च कर चुके हैं। उनका इकोनॉमी रेट पांच से ऊपर का है। अपने पहले स्पेल में उन्होंने 6 ओवर में 38 रन दिए थे। कोंस्टास का विकेट 89 के स्कोर पर गिरा था।

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...

Giridih Tractor Accident: अगर बालू परिवहन पर रोक है तो सड़क...

Giridih Tractor Accident: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरूखा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 59 वर्षीय बंकू मंडल की मौत...