मेलबर्न टेस्ट में भारत की जबरदस्त वापसी से आस्ट्रेलिया सकते में

डिजिटल डेस्क : मेलबर्न टेस्ट में भारत की जबरदस्त वापसी से आस्ट्रेलिया सकते में। मेलबर्न में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बाक्सिंग डे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने जबरदस्त वापसी की जिससे आस्ट्रेलियाई टीम सकते में हैं।

समाचार लिखे जाने तक दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया की आधी से ज्यादा टीम पेवैलियन वापस लौट चुकी है। आस्ट्रेलियाई पारी के 6 विकेट गिर चुके हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लेकर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी।

आस्ट्रेलिया ने 6 विकेट गंवाकर बनाए 100 रन…

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 40 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उसकी बढ़त 205 रन की हो गई है। भारत ने इस टेस्ट में जबरदस्त वापसी की है और अब टीम इंडिया की जीत की संभवाना भी बन गई है।

जसप्रीत बुमराह के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए हैं।  वो अभी तक 4 शिकार कर चुके हैं, जिसका नतीजा है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 91 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे।

जसप्रीत बुमराह की फाइल फोटो।
जसप्रीत बुमराह की फाइल फोटो।

मेलबर्न में आस्ट्रेलिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह का जलवा…

मेलबर्न में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जबरदस्त जलवा देखने को मिला। बुमराह कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने चार विकेट ले लिए हैं। सैम कोंस्टास (8) को अपने पहले स्पेल में पवेलियन भेजने के बाद बुमराह ने अपने चौथे स्पेल में एक ही ओवर में ट्रेविस हेड (1) और मिचेल मार्श (0) को आउट किया था। इसके बाद चौथे स्पेल के अपने दूसरे ओवर में उन्होंने एलेक्स कैरी को भी बोल्ड किया। कैरी दो रन बना सके।

 मेलबर्न में जसप्रीत बुमराह
मेलबर्न में जसप्रीत बुमराह

बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट, आस्ट्रेलिया बल्लेबाज हेड का बर्थ डे किया किरकिरा

जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचा है। उन्होंने टेस्ट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। ये कारनामा 20 से कम की औसत से करने वाले वो दुनिया के पहले गेंदबाज हैं। इस इतिहास की स्क्रिप्ट उन्होंने मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में ट्रेविस हेड का विकेट लेते हुए लिखी।हेड टेस्ट में उनका 200वां शिकार बने हैं।

बुमराह ने सिर्फ 200वां शिकार कर इतिहास ही नही बनाया बल्कि हेड के 31वें बर्थडे का मजा भी खराब किया। 29 दिसंबर 2024 को ट्रेविस हेड 31 साल के हो गए हैं। अपने जन्मदिन पर ऑस्ट्रेलिया को उनसे बड़ी पारी की आस थी। लेकिन, पहली इनिंग की ही तरह हेड को पेवेलियन लौटाने में बुमराह ने दूसरी पारी में भी देर नहीं की। अपने 31वें जन्मदिन पर बल्लेबाजी करने उतरे हेड सिर्फ 1 रन ही बना सके।

200वां विकेट लेने के बाद मेलबर्न में जसप्रीत बुमराह को बधाई देते कप्तान रोहित शर्मा और विकेट कीपर ऋषभ पंत।
200वां विकेट लेने के बाद मेलबर्न में जसप्रीत बुमराह को बधाई देते कप्तान रोहित शर्मा और विकेट कीपर ऋषभ पंत।

 मेलबर्न में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज बने भारत के जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट की अपनी 84वीं इनिंग में 200 विकेट पूरे किए। इस कमाल की स्क्रिप्ट को उन्होंने मेलबर्न के मैदान पर लिखा, जहां अब उनके नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बुमराह पिछले 110 सालों में मेलबर्न में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज बन गए हैं।

जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले भारत के छठे गेंदबाज हैं। मगर इस मुकाम तक सबसे तेज पहुंचने वाले वो दूसरे गेंदबाज हैं। वहीं 20 से कम की औसत के साथ 200 टेस्ट विकेट लेने वाले वो दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं। बुमराह ने 19.56 की औसत से टेस्ट में 200 विकेट लिए हैं।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...