67th National Shooting Championship : चंपारण की बेटी ने किया कमाल

मोतिहारी : 67th National Shooting Championship –  मोतिहारी की खिलाड़ी काव्य कुमारी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर चंपारण का मान सम्मान बढ़ाते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल शूटिंग में उसने सफलता हासिल कर नेशनल ट्रायल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। मोतिहारी के काव्य कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की नेशनल टीम में भी जगह बना ली है जो उनके ही नहीं बल्कि पूरे जिले के लिए सम्मान की बात है।

67th National Shooting Championship :

काव्या को सफलता तक पहुंचने में उसके प्रशिक्षक चंद्र प्रकाश गिरी और अशोक कुमार का महत्वपूर्ण योगदान भी रहा है। कम संसाधन में काव्य कुमारी ने तकनीकी और मानसिक प्रशिक्षण लेकर इस मुकाम तक पहुंचा है। मध्यम वर्ग संजय यादव की बेटी काव्य कुमारी बचपन से ही शूटिंग में उसके दिलचस्पी थी और पिता से कई बार गुहार लगाकर उन्होंने शूटिंग राइफल करवाया। कम संसाधन होने के बावजूद भी वह लगातार बेहतर ट्रेनिंग लेती रही और बेहतर प्रशिक्षण के कारण आज वह इस मुकाम पर पहुंची है। भोपाल में 22 से 24 दिसंबर तक आयोजित 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें काफी खिलाड़ियों ने भाग लिया।

यह भी देखें :

वहीं मोतिहारी जिले से पहुंची काव्य कुमारी ने भी सफलता हासिल कर यह दिखा दिया है कि कम संसाधन और आर्थिक अभाव में भी प्रतिभा को रोक नहीं जा सकता है। बल्कि अगर किसी में प्रतिभा है तो कोई बड़ा उसको मुकाम तक पहुंचने में रोक नहीं सकती है। काव्य के प्रशिक्षक चंद्र प्रकाश गिरी और अशोक कुमार भी लगातार काव्य को तकनीकी और मानसिक प्रशिक्षण देते रहते थे और उनका हौसला भी बढ़ाते रहते थे।

काव्य के इस सफलता से परिवार ही नहीं बल्कि आज पड़ोस के लोग भी काव्य का इंतजार कर रहे हैं। काव्य अभी भोपाल में है और जल्द ही चंपारण की धरती पर आएगी तो लोग उसका फुल मलेश्वर स्वागत भी करने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : IND Vs AUS 4th Test Latest : आस्ट्रेलिया को दूसरा झटका, ख्वाजा आउट

सोहराब आलम की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...