National Swimming Championship में 3 स्वर्ण पदक जीतने वाली माही श्वेत राज को सीएम ने किया सम्मानित, दी नौकरी

मुख्यमंत्री ने 77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीतने वाली माही श्वेत राज को 2 लाख रूपये का चेक प्रदान कर किया सम्मानित

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में 77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीतनेवाली माही श्वेत राज को 2 लाख रूपये का चेक तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने माही श्वेत राज को मेडल पहनाकर भी उन्हें सम्मानित किया। ज्ञातव्य है कि माही श्वेत राज देश की सबसे तेज तैराक हैं। मुख्यमंत्री ने माही श्वेत राज के प्रशिक्षक प्रतीम मजूमदार को भी 2 लाख रूपये का चेक तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत माही श्वेत राज को बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री ने माही श्वेत राज को कर्नाटक राज्य के मंगलुरू में आयोजित 77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के लिये बधाई एवं शुभकामनायें दी और कहा कि आपने यह उपलब्धि हासिल कर बिहार का नाम रौशन किया है। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ बी राजेन्दर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक डॉ रवीन्द्रन शंकरण तथा मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    ‘Criminal मस्त, पुलिस पस्त’, फायरिंग से दहला पटना

National Swimming Championship National Swimming Championship

National Swimming Championship

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...