Advertisment

मुखिया बनना पड़ा महंगा, अपराधियों ने गोलियों से भूना, मौत

जमुई : लछुआड़ थाना क्षेत्र की दरखा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया जयप्रकाश प्रसाद उर्फ प्रकाश महतो को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला. उन्हें चार गोलियां लगीं. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जमुई से पटना रेफर कर दिया गया. पटना ले जाने के क्रम में नवादा और बिहारशरीफ के बीच उनकी सांसें थम गईं. नवादा पहुंचते ही सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. तीन की संख्या में आए अपराधियों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब मुखिया अपने समर्थकों के साथ बालडा मोड़ स्थित लाइन होटल के पास बैठे थे.

इस दौरान उनके पंचायत के नवनिर्वाचित कुछ सदस्य भी वहां पहुंचे जहां पूरी घटना की जानकारी दी गयी. हालांकि उनको गोली किसने मारी ये किसी को नही पता चल पाया. मौत की खबर मिलते ही उनके इलाके के लोग धीरे-धीरे नवादा सदर अस्पताल पहुंचने लगे. इस दौरान परिवार वाले का रो रो कर बुरा हाल हो गया. मौत की पुष्टि होते ही परिवार के लोगों ने उनके शव को एंबुलेंस में लेकर वापस जमुई चले गए.

रिपोर्ट : अनिल

Breaking News-बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम लूटा ज्वेलरी दुकान

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...

Jio TRAI Drive Test 2026: TRAI रिपोर्ट में जियो नंबर-1! संथाल...

Jio TRAI Drive Test 2026: रिलायंस जियो ने दावा किया है कि झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) के...

TRE-4 के तहत करीब 32 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता...

पटना : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के...