Commercial Advertisment

Riga Sugar Mill शुरू होने से स्थानीय किसान होंगे मालामाल, रोजगार के भी बढ़ेंगे अवसर

सीतामढ़ी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी प्रगति यात्रा के तीसरे दिन सीतामढ़ी पहुंचे। सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। इसके साथ ही सीएम ने कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। सीएम नीतीश ने इस दौरान सीतामढ़ी के रीगा में स्थित  लंबे समय से बंद रिगा चीनी मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन कर क्षेत्र के लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है।

2 39 22Scope News

इसके साथ ही सीएम ने बिहार सरकार द्वारा निर्मित पंचायत सरकार भवन, योगा भवन, तालाब और आउटडोर जिम का भी उद्घाटन किया। सीएम ने रीगा चीनी मिल के उद्घाटन के दौरान मिल की क्षमता अगले तीन वर्षों में दुगुना करने की भी बात कही। बता दें कि रीगा चीनी मिल की वर्तमान में पेराई क्षमता पांच हजार टन है। रीगा चीनी मिल के शुरू होने से मिल से जुड़े करीब 80 हजार किसानों को फायदा तो होगा ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। प्रगति यात्रा के दौरान सीएम ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Matric की परीक्षा में फेल गुलनाज अब बन गई जज, ऐसा रहा सफर…

सीतमढ़ी से अमित कुमार की रिपोर्ट

Riga Sugar Mill Riga Sugar Mill Riga Sugar Mill

Riga Sugar Mill

Dhanteras 2026: पुष्य नक्षत्र के महासंयोग पर रांची के बाजारों में...

रांची में पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। सर्राफा बाजार में 20 करोड़ का कारोबार, इलेक्ट्रॉनिक्स बिक्री में 30%...

GST Collection October 2026: दिवाली से पहले ही रिकॉर्ड स्तर पर...

अक्टूबर 2026 में देश का जीएसटी कलेक्शन 2.31 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल के मुकाबले 22.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।...

EPFO New Services: अब WhatsApp पर मिलेगी PF बैलेंस और पासबुक...

 EPFO ने करोड़ों कर्मचारियों को राहत देते हुए WhatsApp सेवाएं और निष्क्रिय PF खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की शुरुआत की है। जानें नई सुविधाओं...