Giridih Crime : 20 रुपये की चॉकलेट के बहाने बच्ची से हैवानियत, अधेड़ गिरफ्तार…

Giridih Crime : गिरिडीह के बगोदर में एक अत्यंत ही शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक अधेड़ ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। 51 साल के अधेड़ ने 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, जिसके बाद गुरुवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : रातू काठीटांड़ में दिनदहाड़े 14 लाख रुपए की लूट, तहकीकात में जुटी पुलिस… 

दूसरे गांव से आरोपी गिरफ्तार

मामले की सूचना सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी बिनय कुमार यादव, महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ घटना स्थल पर टीम पहुंची। जिसके बाद घटना की जानकारी लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच व इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

खोजबीन के दौरान थानेदार को यह पता चला कि आरोपी गांव से भाग गया है। जिसके बाद पूरी टीम छानबीन में जुट गई और कुछ घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को दूसरे गांव से गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- Latehar Crime : नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को घूस लेते एसीबी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा… 

Giridih Crime : चॉकलेट देने के बहाने ले गया घर

इधर, पुलिस के समक्ष पीड़िता और उसकी मां ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुधवार की शाम को मां दूसरे घर में काम करने गई थी। इस बीच अधेड़ आया और बच्ची को चॉकलेट खरीदने के लिए 20 रुपया देने के बहाने अपने घर के कमरे में गया और यहीं पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं, जब देर शाम को मां घर पहुंची तो पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी मां को दी।

गिरिडीह बगोदर से राज रवानी की रिपोर्ट—

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...

Ranchi Crime News: अरगोड़ा में चेन स्नैचरों का आतंक, तीन दिनों...

 रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर दो महिलाओं की सोने की चेन झपट ली गई। हरमू में हुई दोनों घटनाओं...