Gumla Breaking : अंधविश्वास ! बुजुर्ग को जलती चिता में फेंका मौत, जांच में जुटी पुलिस…

Gumla Breaking : गुमला सदर थाना क्षेत्र के कोराम्बी गांव में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां जलती चिता में बुजुर्ग व्यक्ति को ज़िंदा झोक दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कल गांव की वृद्ध महिला मंगरी उरांव की कुआ में नहाने के दौरान फिसलकर डूबने से मौत हो गयी थी।

Gumla Breaking : गुमला थाना क्षेत्र का है मामला
Gumla Breaking : गुमला थाना क्षेत्र का है मामला

महिला का शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन गांव ले आये। जहां शाम में मृत महिला का अन्तिम संस्कार के लिये ले गये। जहां मृतक वृद्ध बुधेश्वर उरांव भी गया था। उसी दौरान मृतका मंगरी उरांव का भाई झाड़ी उरांव, बेटा करमपाल उरांव सहित अन्य ने 60 वर्षीय वृद्ध बुधेश्वर उरांव को मारपीट कर जलती चिता में झोंक दिया, घटना में वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गयी।

 

Gumla Breaking : डायन बिसाही में हत्या की आशंका

इधर मृतक के घर नहीं लौटने पर परिजनों के द्वारा खोजबीन की गई तब गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा उन्हें घटना की जानकारी दी गई। उसके बाद सुबह में परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने चिता में जला हुआ शव देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुमला पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

क6ूब min 22Scope News

वहीं जांच के लिए रांची से फॉरेंसिक की टीम को मौके पर बुलाया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक पहले ओझामति का काम करता था। ग्रामीण दबे जुबान से डायन बिसाही के शक में हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है। हालांकि पुलिस मामले की तफ्ताश में जुट गई है।

गुमला चैनपुर से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

Bihar Dial 112: अब AI बताएगा कहां हो सकता है अपराध!...

Bihar Dial 112: बिहार पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS) 'डायल-112' सेवा की चौथी वर्षगांठ के मौके पर, पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने...

पूर्वी चंपारण के सभी थानों में खुल रहा है पुलिस मेस,...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में पुलिसकर्मियों की सुविधा और बेहतर कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की पहल...

बांस के सहारे जल रही बिजली, ढाका के विजयी पंचायत में...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के ढाका विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार के दावों की हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश...