Breaking: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की बिगड़ी तबीयत, एम्स में भर्ती

Desk. बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें करीब 8 बजे रात को एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की बिगड़ी तबीयत

डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। इस वर्ष की शुरुआत में उन्होंने 33 वर्षों तक उच्च सदन में राजनीतिक पारी खेलने के बाद राज्यसभा से सेवानिवृत्ति की घोषणा कर दी थी। उन्होंने 1991 में राज्यसभा में प्रवेश किया था। इसके चार महीने बाद उन्होंने जून 1991 में पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पांच बार असम से उच्च सदन राज्यसाभ आए। 2019 में वे राजस्थान से चुने गये थे। संसद में उनका आखिरी भाषण नोटबंदी के खिलाफ था। नोटबंदी को उन्होंने संगठित लूट बताया था।

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...