पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर दिल्ली में पुलिस की एडवाइजरी जारी

डिजिटल डेस्क : पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर दिल्ली में पुलिस की एडवाइजरी जारी। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को आज (शनिवार) राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सरकार ने फैसला किया है कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार सुबह 11:45 बजे नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा।

इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें नई दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंधों और डायवर्जन के बारे में जानकारी दी गई है।

पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार के दौरान दिल्ली में रहेगा वीआईपी लोगों का मूवमेंट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में नई दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंधों और डायवर्जन के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें लोगों से इन सड़कों से बचने और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के राजकीय अंतिम संस्कार के मौके पर कई विदेशी गणमान्य व्यक्ति और अन्य वीआईपी/वीवीआईपी और आम जनता निगमबोध घाट आएगी। इसलिए लोगों को इन सड़कों से बचने और भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना चाहिए।

सांकेतिक तस्वीर।
सांकेतिक तस्वीर।

सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे दिल्ली में पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार को लेकर कई मार्गों पर लगा प्रतिबंध

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक डायवर्जन पॉइंट्स में राजा राम कोहली मार्ग, राजघाट रेड लाइट, सिग्नेचर ब्रिज और युधिष्ठिर सेतु शामिल हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग), निषाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और नेताजी सुभाष मार्ग पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लगाया जा सकता है।

लोगों को इन सड़कों और उन इलाकों से बचने की सलाह देते हुए एक एडवाइजरी जारी की गई है, जहां से अंतिम संस्कार जुलूस गुजरेगा। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, लाल किला, चांदनी चौक और तीस हजारी कोर्ट जाने वाले यात्रियों को मार्ग पर संभावित देरी के कारण पर्याप्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की फाइल फोटो।
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की फाइल फोटो।

इस दौरान सड़क पर भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की पुलिस ने की  सिफारिश

दिल्ली पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कई बातों का उल्लेख किया है। सड़क पर भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की भी सिफारिश की गई है। वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करने और सड़क किनारे पार्किंग से बचने की अपील की गई है. क्योंकि इससे यातायात बाधित होता है।

सांकेतिक तस्वीर।
सांकेतिक तस्वीर।

इसके अलावा जनता से आग्रह किया गया है कि अगर उन्हें कोई असामान्य या अज्ञात वस्तु या व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दे तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज दोपहर पौने 12 बजे नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा।

Saffrn

Trending News

UGC NET 2026 Update: आवेदन की तारीख फिर बढ़ी, अब 24...

एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 मई कर दी है। आवेदन संशोधन का मौका 26 से...

JSSC Supervisor Recruitment: महिला पर्यवेक्षिका अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से राहत, रद्द...

झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी द्वारा महिला पर्यवेक्षिका परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द करने के आदेश को अवैध करार देते हुए नियुक्ति का...

TGT Teacher Recruitment Case: शिक्षक नियुक्ति आंकड़ों में बड़ा अंतर, वन...

झारखंड टीजीटी शिक्षक नियुक्ति मामले में वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने सरकारी आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाया है। नियुक्त अभ्यर्थियों की संख्या...

CBSE Answer Sheet Crisis: स्कैन कॉपी पोर्टल 5 दिन से ठप,...

 सीबीएसई की आंसर शीट स्कैन कॉपी आवेदन प्रक्रिया तकनीकी खामियों से प्रभावित है। वेबसाइट क्रैश होने और गलत स्कैनिंग से छात्र परेशान हैं।CBSE Answer...

Jharkhand Vegetable Crisis: किसानों की टूटी कमर, 2 रुपये किलो भिंडी...

 झारखंड भिंडी की कीमत गिरने से किसान परेशान हैं। लागत नहीं निकलने पर किसान ने खेत में लगी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया।Jharkhand Vegetable...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img