केंद्र सरकार ने किया डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनानै का ऐलान

डिजिटल डेस्क: केंद्र सरकार ने किया डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनानै का ऐलान। केंद्र सरकार ने बीते शुक्रवार की देर रात ऐलान किया  कि वह पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनवाएगी। अगले 3-4 दिन में स्मारक की जगह तय हो जाएगी। दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को स्मारक की जानकारी दी गई है। परिवार ने स्मारक को लेकर सरकार से सहमति जताई है।

केंद्र सरकार ने पहले ही कांग्रेस को दी थी जानकारी…

इसी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का स्मारक बनाए जाने को लेकर अचानक उपजे विवाद पर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। बीते शुक्रवार की देर रात केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक मामले में एक विज्ञप्ति जारी किया गया।

दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी।
दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी।

उसमें कहा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक स्थल को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे को सुबह ही जानकारी दे दी गई थी।

उसी सरकारी बयान में यह भी कहा गया कि बीते शुक्रवार की सुबह कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद, गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित किया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी।

पूर्व पीएम संग पीएम मोदी की फाइल फोटो
पूर्व पीएम संग पीएम मोदी की फाइल फोटो

दिल्ली में ही बनेगा दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक, उपयुक्त जगह की तलाश…

इसी मसले जारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के बयान में उन्हीं बातों को दोहराया गया है। साथ ही बताया गया है कि शुक्रवार को  केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने का फैसला किया है और स्मारक बनाने के लिए उपयुक्त स्थान खोजने में कुछ दिन लगेंगे। स्मारक पर लिया गया यह निर्णय कांग्रेस को सरकार के स्तर पर पहले ही दिया गया है।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, ‘सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। इस बीच अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताएं हो सकती हैं क्योंकि एक ट्रस्ट का गठन किया जाना है और इसके लिए जगह आवंटित की जानी है।’

पीएम मोदी की पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन संग पुरानी तस्वीर।
पीएम मोदी की पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन संग पुरानी तस्वीर।

नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर आज पौने 12 बजे होगा दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर सुबह 11.45 बजे यानी पौने 12 बजे  किया जाएगा।  उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

पूर्व पीएम के बनाए जने वाले स्मारक को लेकर गृह मंत्रालय ने कहा है कि स्मारक बनाने के लिए ट्रस्ट का गठन और जगह आवंटन  करने के क्रम में ही पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताएं की जानी हैं।

 

Saffrn

Trending News

इलाज कराने आए मरीज के 3 परिजनों के साथ PMCH के...

पटना : बिहार के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के इमरजेंसी गेट पर गार्डों ने इलाज कराने आए मरीज के तीन...

CM सम्राट ने कहा- वीर सावरकर से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वीर विनायक दामोदर सावरकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक 'वीर सावरकर की जीवनी' का लोकार्पण किया। बिहार...

पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान कार से लगभग 25 लाख जब्त,...

मोतिहारी : इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है। जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दरम्यान एक कार से लगभग 25...

गुरुआ में लाखों की लूट मामले में आज बाजार बंद, लोगों...

गयाजी : बिहार के गयाजी जिले में बुधवार की देर शाम गुरुआ बाजार में आभूषण दुकानदार को गोली मारकर 40 लाख के गहने और...

मधेपुरा में IMA-IDA का सिविल सर्जन पर हमला, कहा- डॉक्टरों को...

मधेपुरा : मधेपुरा में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की संयुक्त बैठक उस वक्त गर्मा गई। जब जिले के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img