सुर्खियों में नीतीश रेड्डी, पुष्पा वाला अंदाज हुआ वायरल

डिजिटल डेस्क। सुर्खियों में नीतीश रेड्डी, पुष्पा वाला अंदाज हुआ वायरल। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच मैच यानी बाक्सिंग डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन संकट के दौर से गुजर रही भारतीय टीम के लिए हार न मानने वाले अंदाज में नीतीश रेड्डी की बल्लेबाजी की चर्चा हर ओर है।

इसी क्रम में नीतीश रेड्डी की एक तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हुई है जिसमें वह पुष्पा फिल्म वाले अंदाज में अपनी फिफ्टी को सेलेब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे हर भारतीय फैन सराह रहा है।

पुष्पा फिल्म के अंदाज में नीतीश के जश्न पर झूमे भारतीय समर्थक…

टीम इंडिया मेलबर्न में काफी मुसीबत में थी लेकिन नीतीश रेड्डी ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले भारत को फॉलोऑन से बचाया, फिर टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली फिफ्टी लगाई।

पुष्पा के अंदाज में नीतीश रेड्डी।
पुष्पा के अंदाज में नीतीश रेड्डी।

इसके बाद ‘पुष्पा’ के अंदाज में जश्न मनाया। उनके इस अंदाज का भारतीय समर्थकों और फैन्स ने खूब समर्थन किया है एवं उस वीडियो पर खूब लाइक लुटा रहे हैं।

फिफ्टी लगाने के बाद नीतीश रेड्डी ने बल्ले से मेलबर्न ग्राउंड पर दिखाया …मैं झुकेगा नहीं…

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को भारतीय बल्लेबाज नीतीश रेड्डी के अपनी फिफ्टी को पूरा करते ही जिस अंदाज में ग्राउंड पर ही बल्ले से जश्न मनाया गया, उसे हर भारतीय दर्शक और समर्थक बार-बार देखना चाह रहा है। मेलबर्न में बक्सिंग डे टेस्ट में नीतीश रेड्डी ने कोई गलती नहीं की और 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

नीतीश रेड्डी का अंदाज
नीतीश रेड्डी का अंदाज

नीतीश रेड्डी ने शनिवार को अपनी पारी में 50 रन बनाते ही ऑस्ट्रेलियाई फैंस के सामने पुष्पा के अंदाज में सेलिब्रेशन किया। उसे इसे देख भारतीय फैंस की शोर पूरे स्टेडियम में गूंज उठी और पूरा माहौल देखने लायक रहा।

नीतीश रेड्डी का अंदाज
नीतीश रेड्डी का अंदाज

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की सबसे बड़ी खोज बनकर उभरे हैं नीतीश रेड्डी…

यह कहना गलत न होगा कि मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नीतीश रेड्डी भारत की सबसे बड़ी खोज बनकर उभरे हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। मेलबर्न में भी उन्होंने शानदार बैटिंग का प्रदर्शन किया और आखिरकार अपनी पहली टेस्ट फिफ्टी जड़ दी। इससे पहले वो इस सीरीज में 3 बार 50 के करीब पहुंचे थे लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए थे।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...