मेलबर्न में नीतीश रेड्डी ने ठोंका शतक…

डिजिटल डेस्क। मेलबर्न में नीतीश रेड्डी ने ठोंका शतक…। मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को भारतीय बल्लेबाज नीतीश रेड्डी ने  शतक जड़ दिया है। उन्होंने 171 गेंद में बोलैंड की गेंद पर चौका लगाकर शतक लगाया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है।

नीतीश रेड्डी ने टेस्ट में पहली बार 50 से ज्यादा रन बनाए और उस पारी को शतक में बदल दिया। कुल मिलाकर, नीतीश कुमार रेड्डी भारत की ओर से क्रिकेट की दुनिया में नाम नया है, लेकिन कारनामा बड़ा करके दिखाया है।

आस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले नीतीश तीसरे सबसे युवा भारतीय

नीतीश रेड्डी इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत हैं। नीतीश के लिए यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता मुतयाला रेड्डी दर्शक दीर्घा में मौजूद हैं और यह मैच देख रहे हैं। अपने पिता के सामने शतक लगाने के बाद नीतीश भावुक भी हो गए।

नीतीश कुमार रेड्डी इसी के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय भी बन गए हैं। वहीं, दोनों टीमों को मिलाकर दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। नीतीश ने ये कारनामा 21 साल 216 दिन की उम्र में किया है। वहीं, इससे पहले कार्ल हूपर ने 21 दिन 011 दिन की उम्र में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शतक लगाया था।

नीतीश रेड्डी का अंदाज
नीतीश रेड्डी का अंदाज

शतकीय पारी के साथ नीतीश रेड्डी ने  ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर रचा इतिहास भी …

नीतीश कुमार रेड्डी ने इस शतकीय पारी के साथ ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर इतिहास भी रच दिया है। वह नंबर-8 या उससे नीचे खेलकर ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर-8 पर खेलकर शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं।

नीतीश रेड्डी का अंदाज
नीतीश रेड्डी का अंदाज

इससे पहले रिद्धिमान साहा भी ये कारनामा कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये शतक भारत में लगाया था। वह इस मैच में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। ऐसे में उनके साथ कोई भी फुल टाइम बल्लेबाज नहीं था।

इन सब के बावजूद उन्होंने इस ऑस्ट्रेलियाई बॉलिंग अटैक का जमकर सामना किया और एक यादगार शतक जड़ा। उन्होंने 100 रन तक पहुंचने के लिए 171 गेंदें लीं।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शतक ठोंकने के बाद नीतीश रेड्डी
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शतक ठोंकने के बाद नीतीश रेड्डी

अहम मौके पर टीम इंडिया के लिए नीतीश रेड्डी ने ठोंका ऐतिहासिक शतक…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच में शतक जड़ने में कामयाब रहे। ये उनके इंटरनेशनल करियर का पहला शतक है। नीतीश ने ये पारी 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए खेली।

वह जब बल्लेबाजी के लिए उतरे थे को भारतीय टीम पर फॉलो ऑन का खतरा मंडरा रहा था। नीतीश रेड्डी की ये पारी एक अहम मौके पर आई। वह जब बल्लेबाजी करने उतरे तो टीम इंडिया ने 191 रन पर ही 6 विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद नीतीश रेड्डी ने टीम इंडिया की पारी को संभालने का काम किया और मैदान के चारों ओर रन भी बनाए। उन्होंने इस पारी से ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बिहार की...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर पटना स्थित लोकसेवक आवास में हवन-पूजन और कन्या पूजन किया। मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-शांति...

JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए हर जिले...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर हर जिले में कंट्रोल रूम और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी होंगे। डीसी परीक्षा नियंत्रक होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

Jharkhand Weather Update: दुर्गापूजा में साफ रहेगा मौसम, रांची में 17...

 झारखंड में दुर्गापूजा के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। 19 से 24 अक्टूबर तक सुबह कोहरा रहेगा। रांची में न्यूनतम तापमान 17...