Advertisment

मैं Paper Leak नहीं, नॉर्मलाईजेशन की बात कर रहा हूं, नोटिस के सवाल पर गुरु रहमान ने कहा…

पटना: राजधानी पटना में बीपीएससी के अभ्यर्थी पिछले दस दिनों से लगातार धरना दे रहे हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि 70वीं संयुक्त परीक्षा रद्द कर दुबारा परीक्षा ली जाये। अभ्यर्थियों की मांग के समर्थन में गुरु रहमान और खान सर भी उनके बीच पहुंचे और अभ्यर्थियों का समर्थन किया। गुरु रहमान के समर्थन के बाद अब गर्दनीबाग थाना की पुलिस ने गुरु रहमान को नोटिस भेजा है।

नोटिस भेजे जाने के बाद गुरु रहमान से जब हमारे संवाददाता विवेक रंजन ने बात की तो गुरु रहमान ने कहा कि नोटिस मिली है तो थाना जाएंगे। हम सत्याग्रह कर रहे हैं और अगर सत्याग्रह करना कुसूर है तो हम कुसूरवार हैं और थाना जायेंगे। 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने के मामले में जब उनसे पेपर लीक की बात की गई तो गुरु रहमान ने कहा कि पेपर कितने देर से मिली या पेपर लीक की बात मैं नहीं कर रहा हूं लेकिन मैं बीपीएससी के नॉर्मलाईजेशन के विरोध में हूं।

उन्होंने बीपीएससी परीक्षा दुबारा नहीं लिए जाने के बीपीएससी के फैसले पर बात करते हुए कहा कि ये लोग नॉर्मलाईजेशन की बात ही नहीं कर रहे हैं, सिर्फ पेपर लीक की बात कर रहे हैं। मेरा एक ही मांग है कि नॉर्मलाईजेशन नहीं होना चाहिए और इस पर बीपीएससी बात करे। वहीं मुख्यमंत्री के द्वारा पांच छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल को बुलाये जाने की बात पर गुरु रहमान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुलाया है ये अच्छी बात है। मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक बातें होंगी और हमारी मांग पर कुछ न कुछ निर्णय जरुर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BPSC Exam: किसी भी सूरत में नहीं होगी परीक्षा रद्द, BPSC ने की बड़ी घोषणा

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Paper Leak Paper Leak Paper Leak
Paper Leak

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...