3 दिन, 3 बड़े सितारे, बिहार दिवस पर संगीत-संस्कृति का भव्य उत्सव

पटना : इस वर्ष 22 मार्च को बुद्ध की धरती, मगध सम्राट अशोक का स्वर्णयुग, गुरुगोबिंद सिंह की जन्मस्थली समेत कई गौरवशाली इतिहास का स्थल रहा बिहार 114 वर्ष का हो जाएगा। बिहार सरकार की तरफ से बिहार दिवस के मौके पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ताकि हम बिहारियों को बिहारी होने पर गर्व महसूस हो। बिहार दिवस पर इस वर्ष मशहूर गायक सोना मोहापात्रा, शान व पपोन जैसे गायक अपने कला से प्रदेश के लोगों का मनोरंजन करने आ रहे हैं।। शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में और भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें लोकगीत, नृत्य, ध्रुपद गायन, समकालीन गीत, नाटक, हास्य कवि सम्मेलन, बिहार दर्पण, मुशायरा समेत अनेक कार्यक्रम सम्मिलित हैं।

प्रेमचंद रंगशाला में होगा 5 दिवसीय महिला नाट्य उत्सव

बता दें कि कला संस्कृति विभाग की तरफ से 22 मार्च से 26 मार्च तक पांच दिवसीय महिला नाट्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। बिहार सरकार की कला संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस बार बिहार दिवस के मौके पर विभाग की तरफ से खास आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 22 मार्च को पारो, 23 मार्च को बिदेसिया, 24 मार्च को फर्क है, 25 मार्च को चारुलता व 26 मार्च को आधे-अधूरे का मंचन किया जायेगा। जिसके लिए राजेंद्र नगर स्थित प्रेमचंद रंगशाला, फ्रेजर रोड स्थित नृत्य कला मंदिर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। वहीं इस मौके पर म्युजिक, पेंटिंग के लिए वर्कशॉप का भी आयोजन किया जा रहा है।

गायन के साथ अतिथि उठाएंगे हास्य कविताओं व मुशायरा का आनंद

22 मार्च से 24 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मशहूर गायक सोना मोहापात्रा 22 मार्च को अपने गायन से जलवा बिखरेंगी। इसके साथ ही तन्हा दिल फेम शान 23 मार्च व 24 मार्च को और पापोन भी अपनी गायिकी से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आयेंगे। यह सभी कार्यक्रम गांधी मैदान स्थित एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने यह भी कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में रुचि रखने वाले अतिथियों के लिए लोक गीत, नृत्य, ध्रुपद गायन, समकालीन गीत, नाटक, हास्य कवि सम्मेलन मुशायरा समेत अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : कृषि विभाग की तरफ से 21 से 23 मार्च तक बिहार नर्सरी एवं ग्रीनटेक कॉन्क्लेव का आयोजन

Saffrn

Trending News

West Bengal Political Satire: भतीजे के मोह में दीदी ने गढ़ा...

  बंगाल की राजनीति में बड़ा सत्ता संघर्ष। कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी अब दीदी की सत्ता के सबसे बड़े चुनौतीकर्ता...

Tender Scam Case: ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर...

ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला मामले में आरोपी सहायक अभियंता रामपुकार राम ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने शर्तों के साथ जमानत...

Treasury Scam Investigation: बोकारो ट्रेजरी अवैध निकासी मामले की जांच तेज,...

 बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में अवैध निकासी मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम बोकारो पहुंची। हजारों पन्नों के दस्तावेजों की जांच होगी।Treasury...

Road Accident: गिरिडीह के इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक...

 गिरिडीह के निमियाघाट स्थित इसरी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को कुचला। हादसे में 5 लोगों की मौत, 20...

CBI Closure Report: सफायर स्कूल छात्र विनय महतो मौत मामले में...

 रांची के चर्चित विनय महतो मौत मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। एजेंसी को हत्या या साजिश के कोई ठोस सबूत नहीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img