विश्व गौरैया दिवस पर Patna Zoo ऐप व वेबसाइट की होगी लॉचिंग, अब घर बैठे घूम सकेंगे पटना जू

Patna: अब दर्शक घर बैठे संजय गांधी जैविक उद्यान की सैर कर सकेंगे। दरअसल पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन विभाग शुक्रवार को विश्व गौरैया दिवस के मौके पर ऐप व वेबसाइट की लॉचिंग करने जा रहा है। जिससे पेड़, पौधे व जानवरों से लगाव रखने वाले लोग घर बैठे वेबसाइट या ऐप की मदद से Patna Zoo से जुड़ी तमाम नवीनतम जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे । इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान के निदेशक हेमंत पाटिल ने बताया कि हर साल 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस के रूप में पटना जू में खास आयोजन किया जाता है। इस बार विभाग की तरफ से Patna Zoo के वेबसाइट व ऐप का विमोचन किया जायेगा। साथ ही गौरैया पक्षी की विशेषताओं की जानकारी दी जायेगी।

गौरैया दिवस पर बच्चों के बीच प्री-घोसला डिस्ट्रीब्यूशन

निदेशक पाटिल ने यह भी बताया कि गौरैया दिवस के मौके पर बच्चों के बीच प्री-घोसला का वितरण किया जायेगा। ताकि बच्चे अपने-अपने घरों में जाकर छोटे-छोट पक्षियों के लिए घोसला लगा सकें। उन्होंने कहा कि Patna Zoo प्रशासन की तरफ से इसकी तैयारी की कई दिनों से की जा रही थी। इसके संदर्भ में सरकारी व निजी स्कूलों में 12 मार्च से पेंटिंग व निबंधन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। बता दें कि पटना जू के 3डी थियेटर में 11:30 बजे कार्यक्रम को शुरू किया जायेगा।

 

 

 

 

 

 

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...