Nawada के आयुक्त ने की अधिकारियों के साथ बैठक, कहा ‘वोटर लिस्ट में…’

नवादा: Nawada के प्रेक्षक-सह-प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में शनिवार को हिसुआ प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तत्वाधान में तृतीय भ्रमण के आलोक में समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। जिला पदाधिकारी ने मतदाता सूची के बारे में आयुक्त महोदय को विस्तृत रूप से जानकारी दिया। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 07 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।

29 अक्टूबर तक नवादा जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 80 हजार 873 था जो 27 दिसम्बर तक बढ़कर कुल 17 लाख 94 हजार 48 हो गया है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 09 लाख 33 हजार 125, महिला मतदाताओं की संख्या 08 लाख 60 हजार 787, थर्ड जेंडर 136, पीडब्लूडी 17 हजार 341, 18 से 19 वर्ष की आयु वाले मतदाताओं की संख्या 16 हजार 181, 20 से 29 वर्ष की आयु वाले मतदाताओं की संख्या 03 लाख 19 हजार 800, 85 प्लस 21 हजार 687 है।

उन्होंने विधानसभावार मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी के बारे में विस्तृत रूप से बताया। आयुक्त ने महिला मतदाता प्रतिशत बढ़ाने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास के जितने भी मतदान केन्द्र हैं, उसका भ्रमण कर ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाता को जोड़ने के लिए कार्यक्रम चलायें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जो बीएलओ मतदाता प्रतिशत के संदर्भ में कम महिला मतदाताओं का नाम जोड़े हैं, उन बीएलओ को चिन्हित करते हुए उनके क्षेत्र में विशेष जॉच एवं कार्यक्रम चलाया जाय। जिससे कि जेंडर रेसियो में बढ़ोत्तरी किया जा सके। उन्होंने सेक्स रेसियो बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।

नवादा के जनगणना के अनुसार सेक्स रेसियो 939 है, मतदाता सूची में 922 है, उसे बढ़ाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी फिल्ड में जाकर कमजोर तबके के लोगों एवं महिलाओं पर ध्यान देंगे तथा मतदाता सूची का विशेष निरीक्षण करेंगे। उन्होंने मतदाता के घर पर जाकर निरीक्षण किया। मतदाता से वोटर आइडी मांगा जो सही पाया गया। आज की बैठक में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर अखिलेश कुमार, रजौली आदित्य कुमार पियूष, उप निर्वाचन पदाधिकारी महेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी हिसुआ, सभी बीएलओ के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Congress और राजद ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Nawada Nawada Nawada

Nawada

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...

Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान होंगे। 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ पितृपक्ष समाप्त...

JSCA Stadium: भारत-वेस्टइंडीज T20 में सिर्फ 3800 पास, VIP और संस्थाओं...

रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच होगा। इस बार करीब 3800 कॉम्प्लिमेंट्री पास बांटने की तैयारी है।JSCA Stadium रांची:...