रामगढ़: मजदूरों के बकाये के भुगतान को लेकर आंदोलन जारी, कल से करेंगे कोयला खनन कार्य को बाधित

रामगढ़. सीसीएल अरगड्डा प्रक्षेत्र के कोलियरी सिरका कोलियरी लोकल सेल के डिस्पैच का काम 56 घंटे से बाधित है। इससे कोयला प्रोडक्शन महीने में सीसीएल को प्रति दिन लाखों का नुकसान हो रहा है। लोकल सेल मजदूर बेरोजगार हैं। यहां लोकल सेल संचालन समिति व रैयत विस्थापित मोर्चा सिरका के बैनर तले सितंबर 2024 से बकाया मजदूरी को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।

इस संबंध में सेल संचालन समिति के राजेश बेदिया ने बताया कि अब तक के आंदोलन और प्रबंधन के नाकारात्मक रुख को देखते हुए उग्र आंदोलन करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत कल से सिरका कोयला खनन कार्य को भी बाधित किया जाएगा। मौके पर आंदोलनरत भुवनेश्वर बेदिया, कालीचरण महतो, मदन राम, मुखलाल बेदिया, रूपन गोप, छोटेलाल महतो, बाल किशुन महतो, इरफान खान, अर्जुन बेदिया, त्रिवेणी कुम्हार, बादल, राजू समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

रामगढ़ से रविकांत की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...