मेलबर्न में हार के मुहाने पर टीम इंडिया

डिजिटल डेस्क : मेलबर्न में हार के मुहाने पर टीम इंडिया । मेलबर्न में बाक्सिंग डे टेस्ट के आखिरी दिन सोमवार को चायकाल के बाद वाले सत्र में टीम इंडिया अचानक ताश के पत्तों की तरह ढेर होने लगी और हार के मुहाने पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया अब जीत से सिर्फ 2 विकेट दूर है। टीम इंडिया ने 150 रन के स्कोर पर अपना आठवां विकेट भी गंवा दिया है।

यशस्वी के विवादस्पद आउट के बाद आकाशदीप भी चलते बने

इससे पहले टीम इंडिया ने अपना सबसे बड़ा विकेट गंवा दिया। यशस्वी जायसवाल 208 गेंदों पर 84 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया ने ये विकेट 140 रन के स्कोर पर गंवाया। भारत को 150 पर आठवां झटका लगा। आकाश दीप सात रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल 15 ओवर का खेल बाकी है। वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं।

मेलबर्न में दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल का जलवा।
मेलबर्न में दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल का जलवा।

84 रन बनाकर विवादास्पद आउट के शिकार हुए टीम इंडिया के यशस्वी जायसवाल

भारत को 140 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। यशस्वी 84 रन बनाकर आउट हुए। उनके साथ बेइमानी हुई। दरअसल, कमिंस की लेग साइड पर शॉर्ट पिच गेंद को यशस्वी ने फाइन लेग पर खेलने की कोशिश की। वह चूके और गेंद विकेटकीपर कैरी के हाथों में गई। मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया।

इसके बाद कमिंस ने डीआरएस लिया। थर्ड अंपायर बांग्लादेश के शरफुदौला ने रिप्ले देखा। स्नोकोमीटर पर बल्ले और गेंद का कोई कनेक्शन नहीं दिखा। हालांकि, गेंद थोड़ी डिफ्लेक्ट हुई थी और थर्ड अंपायर ने इसे एविडेंस मानकर यशस्वी को आउट दे दिया।

मेलबर्न में चौथा टेस्ट मैच रोमांचक दौर में।
मेलबर्न में चौथा टेस्ट मैच रोमांचक दौर में।

विवादास्पद आउट वाले थर्ड अंपायर के फैसले पर यशस्वी जायसवाल ने जाहिर की नाराजगी..

थर्ड अंपायर शरफुदौला ने मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलने कहा। इसके बाद यशस्वी नाखुश दिखे और उन्होंने मैदानी अंपायर के सामने अपनी नाराजगी भी जताई। हालांकि, मैदानी अंपायर ने उन्हें जाने कहा। मेलबर्न में मौजूद फैंस भी थर्ड अंपायर के फैसले से खुश नहीं दिखे और चीटर-चीटर से पूरा स्टेडियम गूंज उठा।

थर्ड अंपायर का फैसला इसलिए गलत है क्योंकि स्निकोमीटर को एविडेंस मानकर ही खिलाड़ी और गेंद से कनेक्शन का पता किया जाता है। स्निकोमीटर में कोई हलचल न होने के बावजूद बिना किसी कनक्लूसिव एविडेंस के फैसला बदलने को कहना साफतौर पर बेइमानी है।

पर्थ में पहले टेस्ट के दौरान राहुल के साथ भी गलत हुआ था। तब राहुल के बैट और पैड के बीच संपर्क हुआ था। तभी गेंद भी बल्ले के बगल से गुजरी थी।

Jharkhand Heritage School: झारखंड में 100 साल पुराने सरकारी स्कूलों की...

झारखंड में 100 साल से अधिक पुराने सरकारी स्कूलों की पहचान होगी। शिक्षा विभाग ने जिलों से एक सप्ताह में स्थापना वर्ष, यू-डायस कोड...

Pawan Singh Akshara Singh News: मुंगेर में पवन सिंह ने अक्षरा...

Pawan Singh Akshara Singh News, मुंगेर: भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने बिहार के मुंगेर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री और...

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार का...

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में बिहार के 17 वर्षीय किशोर को...