Rajgir में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माण को लेकर किसानों ने किया विरोध

नालंदा : नालंदा जिले के राजगीर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माण को लेकर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि हवाई अड्डे निर्माण कार्य को लेकर जमीन अधिग्रहण किए जाने का लगातार किसानों का विरोध देखा जा रहा है। अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित भूमि में राजगीर अंचल के मोरा गांव के किसानों की भूमि को भी अधिग्रहण करने का प्रस्ताव है।जिसको लेकर मोरा गांव के किसानो ने जमीन अधिग्रहण किए जाने का विरोध जताया है और सभी किसानों ने एक साथ बैठक कर इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास प्रतिलिपि भेजने का निर्णय लिया है।

किसानों ने बताया कि हमलोग पूर्व में बिहार पुलिस अकादमी में बहुत बड़ा भूखंड स्वेच्छा से लगभग 133 एकड़ जमीन आहार जो उपजाऊ सिंचित कृषि योग्य भूमि व जलाशय का काम करता था। उस जमीन को देकर बिहार के विकास के लिए प्रोत्साहन किया हूं। अब शेष जमीन पर ही खेती बारी का कार्य करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गांव की आबादी लगभग 2100 है। किसानों की मांग है कि अब हमलोग की जमीन सरकार न लें।

यह भी पढ़े : भूमि विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे, एक आरोपी गिरफ्तार

यह भी देखें :

राकेश कुमार की रिपोर्ट

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...

NEET PG 2026: देश में 63,177 PG मेडिकल सीटें, एक साल...

NEET PG 2026-27 के लिए नई PG मेडिकल सीट मैट्रिक्स जारी हुई है। देश में कुल 63,177 सीटें हैं, जिनमें MD-MS की 58,098 सीटें...

Jharkhand News: 9 अक्टूबर को परीक्षा और खेल प्रतियोगिता आमने-सामने, 10वीं...

झारखंड में 9 अक्टूबर को 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा और खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक ही दिन है। छात्र खिलाड़ियों के...