Advertisement
Advertisement
Advertisement

भूमि विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे, एक आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा में भूमि विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और झड़प भी हुई। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। आक्रोषित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क एनएच-107 जाम किया। मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जीतापुर वार्ड संख्या-1 से जुड़ा है जहां भू-स्वामी गणेश मंडल और रतनदीप सिंह के बीच हुई। बताया जा रहा है कि पूर्व से जमीन पर गणेश मंडल का कब्जा है और बाद में रतनदीप सिंह ने उक्त जमीन किसी और से रजिस्ट्री करवा लिया है।

इसी बीच रतनदीप सिंह अपने गुर्गो के साथ जमीन जोतने पहुंचे जिस कारण दोनों पक्षों में भिड़त हो गया। मामला मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान जमकर लाठी डंडे भांजे गए जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क किनारे रखे बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण सहित भू-स्वामियों ने सहरसा-पूर्णियां एनएच-107 मुख्य मार्ग को जामकर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की सूचना पाकर मौके वारदात पर पहुंचे इंस्पेक्टर रामलखन पंडित ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवा दिया। बता दें कि इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, दो गंभीर रूप से

यह भी देखें :

रमण कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Jharkhand Jail Chhath Puja: जेल की सलाखों के पीछे गूंजा छठी...

Jharkhand की विभिन्न जेलों में छठ महापर्व पर 85 बंदियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इनमें 36 महिलाएं और 49 पुरुष बंदी शामिल...

Jharkhand Government Announcement: 28 नवंबर को RIMS-2 का शिलान्यास, युवाओं को...

 झारखंड सरकार 28 नवंबर को खेलगांव में दो साल पूरे होने पर बड़ा समारोह आयोजित करेगी। 4189 करोड़ के RIMS-2 समेत कई परियोजनाओं की...

Chhath Puja 2026: उदयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ झारखंड में...

 Jharkhand Chhath Puja 2026 का चार दिवसीय महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। राज्यभर के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की...