Advertisment

बिहारगाथा- सोने-चांदी की तिजोरियों में भरा मिला विदेशी शराब

Patna– अब तक आपने बिहार में विधान सभा और स्कूलों के परिसर से शराब की बरामदगी की खबरें पढ़ी होगी. लेकिन, अब सोने-चांदी की दुकान से शराब की बरामदगी से बिहार में जारी शराबबंदी की जमीनी और तल्ख सच्चाई से आप रुबरु हो जाएंगे.

ताजा मामला सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के बटराहा मुहल्ले का है. इसी बटराहा मुहल्ले में विनोद ठाकुर के सोने-चांदी की दुकान में सोने-चाँदी के तिजोरी में आभूषण के बदले विदेशी शराब को करीने से सजाया गया था.

Liquor 01 1 22Scope News

दरअसल पुलिस को यह सूचना मिली थी कि दुकान से सोने-चांदी के बदले शराब की बिक्री की जा रही है. इस सूचना पर जब पुलिस ने दुकान में छापा मारा तो सोने-चांदी का लॉकर विदेशी शराब से भरा पाया.

एसपी लिपि सिंह ने इस वारदात को यूनिक बताया और कहा है कि यह इस प्रकार का पहला केस है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोना-चांदी विक्रेता विनोद ठाकुर द्वारा अपनी दुकान से सोना-चांदी के स्थान पर शराब की बिक्री की जा रही है.

Liquor 03 22Scope News

इस सूचना पर सदर थाना प्रभारी, जयशंकर कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दुकान में छापेमारी की गई. छापेमारी में दुकान से विदेशी शराब की  44 बोतलों की बरामदगी हुई.

सोने-चांदी की दुकान से शराब की बरामदगी के बाद शराबबंदी की सच्चाई बताने की जरुरत नहीं रह जाती. फिलहाल दुकान को सील कर  इसके अधिग्रहण की तैयारी की जा रही है. जिससे की दुकान की नीलामी की जा सके.

रिपोर्ट-राजीब झा

Jamshedpur Aftab Alam Murder Case: बर्मामाइंस हत्याकांड का पर्दाफाश, पुलिस ने...

Jamshedpur Aftab Alam Murder Case: पुलिस ने बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में मोहम्मद आफताब आलम की हाई-प्रोफाइल हत्या के मामले को सुलझा लिया है और...

National Handloom Day 2026 Jamshedpur: जमशेदपुर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर...

National Handloom Day 2026 Jamshedpur: बिष्टुपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में 13वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) के मौके पर एक भव्य समारोह...

Dhanbad Bokaro Road Excavation: क्या फिर खुलेगी धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क? खुदाई...

Dhanbad Bokaro Road Excavation: धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क को फिर से खोलने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। यह सड़क केन्दुआडीह इलाके में...