शराबबंदी पर नकेल कसने को तैयार उत्पाद विभाग, दियारा क्षेत्र में नाव से हो रही निगरानी

कटिहार : बिहार के कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल में शराबबंदी पर नकेल कसने को लेकर उत्पाद विभाग तैयार है. दियारा क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम और बिहार की पुलिस नाव से गंगा नदी में निगरानी कर रही है. बता दें कि कटिहार के दियारा क्षेत्र स्थित गंगा नदी में जल मार्ग के माध्यम से लोग अक्सर झारखंड के साहिबगंज जाते हैं. बताया जाता है कि इसी जल मार्ग से अक्सर शराब की तस्करी भी होती है.

दरअसल कटिहार जिला का एक छोर जहां सड़क और रेलमार्ग से बंगाल जुड़ा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ गंगा नदी के जलमार्ग से झारखंड जुड़ा हुआ है. जलमार्ग से जुड़े होने के कारण शराब तस्करी को रोकना उत्पाद विभाग और पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है. लेकिन इस बार कटिहार उत्पाद विभाग ने जलमार्ग से सटे झारखंड सीमा से शराब तस्करी को रोकने के लिए विशेष काम कर रही है. उत्पाद विभाग की टीम एवं पुलिस प्रशासन विशेष नाव के सहारे गंगा नदी पर भी पेट्रोलिंग चला रही है.

उत्पाद अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि मनिहारी गंगा नदी के इस इलाके से झारखंड बॉर्डर का इलाका जुड़ा हुआ है. इससे पहले इस इलाके में शराब तस्करी से जुड़े सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग इस इलाके के लिए विशेष पेट्रोलिंग चला रही है. शराब तस्करी को रोकने के लिए यह रीवर पेट्रोलिंग लगातार जारी रहेगा.

रिपोर्ट : सुमित

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लदे 60 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...