पोषण सखियों को मिल रहा मनरेगा मजदूरों से भी कम वेतन, सीएम आवास के पास दिया धरना

दुमका : 16 दिसम्बर से झारखण्ड सरकार ने आपका हक आपका अधिकार सरकार आपके द्वार का कार्यक्रम चला रही है. सरकार इसे नियुक्ति वर्ष की बात कह रही है, और इनकी दास्तान को नहीं सुन रही है. ये वो महिला हैं जो कम मानदेय में काम करती है और पूरे राज्य में लगभग 12 हजार की संख्या में हैं. सिर्फ दुमका जिला में 2200 है.

आंगनबाड़ी पोषण सखी को सरकार ने ही नियुक्त किया था. ये तीन हजार मानदेय पर सुदूर गांव में काम करती हैं. यानी मनरेगा मजदूर से भी कम मजदूरी मिलता है. इन आंगनबाड़ी पोषण सखी को एक सौ रुपया रोजाना की मजदूरी मिलता है.

कोरोना महामारी में भी इनलोगों ने खूब काम किया. ये लोग झारखण्ड प्रदेश के मूल निवासी आदिवासी महिला हैं. ये अपने हक और अधिकार की लड़ाई नौ महीने से लड़ रही है. महज तीन हजार रुपया का मानदेय भी इन्हें 9 महीना से सरकार ने नहीं दिया है. जिसके चलते इनकी माली हालत खराब हो गई है. छोटे-छोटे बच्चों के साथ ये महिलाएं दो दिन तक सीएम हेमंत सोरेन के खिजुरिया स्थित दुमका आवास पर धरना दे रही हैं. सरकार से निवेदन कर रही है कि हमरी भी सुनो सरकार हम बैठे हैं आपके द्वार.

रिपोर्ट : विजय

मनरेगा योजना में लूट : यहां बिना घूस लिए नहीं होता है कोई काम !

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...