पैसे के अभाव में पोषण सखी के पति ने तोड़ दम, SNMMCH में चल रहा था इलाज

धनबाद : धनबाद के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत पोषण सखी उर्मिला देवी के पति की मौत SNMMCH में इलाज के दौरान हो गयी. आरोप लगाया गया कि पैसे के अभाव में समय पर उचित इलाज नहीं हो पाने के कारण उसके पति का निधन हो गया. घटना के बाद पोषण सखियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है.

बता दें कि उक्त पोषण सखी उर्मिला के पति का इलाज SNMMCH में चल रहा था. उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी थी. पैसे के अभाव में निजी एवं बड़े अस्पताल का रुख नहीं कर पाएं और SNMMCH में इसके ट्रांसप्लांट की व्यवस्था अथवा इससे जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के कारण उनकी मौत हो गयी.

संघ की प्रदेश अध्यक्ष सोनी कुमारी ने कहा कि बीते 10 माह से पोषण सखियों को मानदेय नहीं मिला है. जिसके कारण भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. अभी उर्मिला के पास एक रुपये भी नहीं है. आखिर कैसे इनके पति का दाहसंस्कार कराएगी, कैसे शव को घर ले जाएगी. लगातार अपनी मानदेय को लेकर पोषण सखी आंदोलनरत है. पिछले 10 माह से 6 जिलों के सखियों को मानदेय नहीं मिल पाया है. आखिर इसका जवाबदेही और जिम्मेदार कौन है. केंद्र सरकार या राज्य सरकार को पूर्व में भी पोषण सखियों की इस समस्याओं को लेकर पत्र लिखा गया. लेकिन किसी ने भी इस मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है. राज्य के 6 जिले धनबाद, गोड्डा, दुमका, चतरा, कोडरमा व गिरिडीह के पोषण सखियां विवश होकर धरना भी दिया.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए बच्चों की संख्या दो सौ के पार हुई, पीएमसीएच में किया जा रहा है इलाज

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...