2025 से 30, फिर से Nitish! किसका होगा गठजोड़, सियासी उबाल जोरों पर…

Nitish

पटना: 2025 के बिहार विधानसभा में अभी समय है लेकिन बिहार में एक बार फिर से हमेशा नए साल के मौके पर सियासत की फिजाएं बदलती नजर आती है।‌ एक बार फिर सत्ता परिवर्तन की आहट सुनाई देने लगी है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के एक बयान से बिहार की सियासत तेज हो गई है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार के लिए फिर से दरवाजे खोल दिए हैं।‌ लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार यदि हमारे साथ आते हैं तो उनकी सभी गलतियां माफ करके दिल से उनका स्वागत करेंगे।‌

नीतीश कुमार के जो भी शिकवे गिले हैं वह हम खत्म कर देंगे।‌ दिल से स्वागत करेंगे और एक बार फिर से सरकार बनाएं, साथ आने में हमें कोई दिक्कत नहीं है।‌ लालू प्रसाद यादव के बयान को बिहार की राजनीति में काटा नहीं जा सकता है। लालू प्रसाद यादव राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं।‌ केंद्र में रहते हुए कांग्रेस सरकार की चूल हिला देने वाले और किंग मेकर की भूमिका निभा चुके लालू प्रसाद की भले ही सेहत साथ ना दे रही हो लेकिन राजनीतिक गुणा गणित में उनसे बेहतर कोई नहीं है।

हम एनडीए में हैं मजबूती के साथ

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि लालू यादव की सेहत उनका साथ नहीं दे रही है और इस तरह का बयान देकर वह मीडिया में बना रहना चाहते हैं, लेकिन हम एनडीए के साथ हैं हमारी सरकार बीजेपी के साथ है और बिहार में भी हम सरकार चला रहे हैं। हम एनडीए में पूरी मजबूती से हैं।‌

राजद है अंतरकलह का शिकार

वही जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव की 2025 में यह दुर्दशा है कि उनके पुत्र तेजस्वी यादव ने उनकी बातों को दरकिनार कर दिया। तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद यादव को यह मान लिया है कि वह बेहोश हैं। पहले तो उनका बैनर – पोस्टर से फोटो सहित नाम हटाया अब उनकी बातों को भी महत्व नहीं दे रहे हैं।‌ ऐसे में लालू प्रसाद यादव के राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने का औचित्य क्या है। निश्चित तौर पर राष्ट्रीय जनता दल अंतर विरोध का शिकार है।

2025-30, फिर से नीतीश

भाजपा के विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने लालू प्रसाद यादव के बयान पर कहा कि सत्ता को ललचाई नजर से लालू जी देख रहे हैं। उनका यह मंसूबा पूरा नहीं होगा। 2025 में 225 सीटों से कम हमारे गठबंधन को नहीं आ रही है।‌ 2025 – 2030, फिर से नीतीश। 2025 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जिस तरह से एनडीए जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी का गठजोड़ है वह आगे भी चट्टानी एकता के साथ रहेगा।‌

पत्रकारों को ठंडा करने के लिए कह दिया

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा हमने पहले ही कह दिया है कि अब किसी भी कीमत पर साथ नहीं जाएंगे। अब 2025 में नई सरकार युवाओं की बनेगी।‌ पत्रकारों ने सवाल किया तो लालू प्रसाद यादव ने ऐसे ही बोल दिया इसमें कोई बड़ी संभावना निकालने की कोई जरूरत नहीं है। सर्दी में आप लोगों को ठंडाने के लिए बोल दिए तो इसमें क्या हो गया।‌

तेजस्वी यादव के साथ नीतीश कुमार के भले जाने की कोई संभावना नहीं है लेकिन तेजस्वी यादव ने कभी नीतीश कुमार के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया।‌ नए साल में पड़ रही कड़ाके की सर्दी में बिहार का सियासी तापमान लालू प्रसाद यादव के बयान से बढ़ गई है। अब देखना होगा इस दांव पेंच के सियासी खेल की समाप्ति कब होती है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Nitish Kumar जायेंगे राजद के साथ? लालू-तेजस्वी के मत अलग तो जदयू-भाजपा ने कहा…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Nitish Nitish Nitish Nitish Nitish Nitish Nitish Nitish Nitish Nitish

Nitish

Dimna Dam Drowning: डिमना डैम में फिर हुआ हादसा, 23 वर्षीय...

Dimna Dam Drowning: शुक्रवार को शहर के डिमना डैम में एक दुखद हादसे में 23 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

Garhwa Land Dispute News: गढ़वा में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष!...

Garhwa Land Dispute News: सोहबरिया गांव (मेराल ब्लॉक) में जमीन के विवाद को लेकर हुए कथित हिंसक हमले के बाद, पीड़ित परिवार ने जिला...

इमामगंज में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेम-प्रसंग व भूमि विवाद...

गयाजी : बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिकटिया अंतर्गत बढ़ीखाप गांव के मुसनटांड़ टोला में बधार स्थित एक...