Big Breaking : यूपी में मंत्री आशीष पटेल ने STF को दी खुली चुनौती

डिजिटल डेस्क : Big Breaking – यूपी में मंत्री आशीष पटेल ने STF को दी खुली चुनौती । यूपी सरकार में  मंत्री एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल सबको चौंकाते हुए गुरूवार को यूपी पुलिस के STF  ( स्पेशल टास्क फोर्स) को ही सीधे चुनौती दे डाली।

STF को सीधे चुनौती देते हुए गुरूवार को यूपी के मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि – ‘…तुम पैर पर गोली मारते हो, अगर दम है तो मेरे सीने पर गोली मारो। मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। …मेरी गलती है कि मैंने वंचित वर्ग को आगे बढ़ाया। ऐसी गलती मैं करता रहूंगा…डरूंगा नहीं। …आपके पास तंत्र है और मेरे पास जनतंत्र है। जब जनतंत्र साथ है तो तंत्र से कोई डरने की जरूरत नहीं है’।

STF को चुनौती देकर बोले मंत्री आशीष पटेल – …दम है तो सीने में गोली मारो

मंत्री आशीष पटेल यहीं नहीं रुके। आशीष पटेल ने आगे कहा – ‘…मैं STF  के उन अधिकारियों के बारे में जानना चाहता हूं कि जिस विधानसभा में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है, उसी विधानसभा में दो लोगों को धरना देने के लिए छोड़ दिया।

…आज STF को मैं कहना चाहता हूं कि तुम्हारा नाम स्पेशल टास्क फोर्स है तो मेरा नाम आशीष पटेल है।  STF को कहना चाहता हूं कि तुम पैर में गोली मारते हो ना, … दम है तो आओ सीने में गोली मारो’। 

यूपी के मंत्री आशीष पटेल
यूपी के मंत्री आशीष पटेल

STF के साथ ही यूपी सूचना विभाग पर जमकर बरसे मंत्री आशीष पटेल, यह सब बोल गए…

STF के साथ ही यूपी सूचना विभाग पर भी भड़के हुए मंत्री आशीष पटेल ने अपनी भंड़ास  जमकर निकाली। मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि – ‘… पिछले कुछ दिनों से मैं मीडिया में ज्यादा छप रहा हूं। मेरा सकारात्मक छिपाकर नकारात्मक पक्ष दिखाया जाता है। अब और ताकत से लडूंगा।  मैं षड्यंत्रों से डरने वाला नहीं। सीबीआई से मेरी जांच कराइए।

…सूचना विभाग का दुरुपयोग करके मेरी मान मर्यादा मत खराब करिए, नहीं तो ईंट जवाब पत्थर से दूंगा। … मैं ( सूचना विभाग के एक उच्चाधिकारी का नाम लेकर बोले) बाबू से कहना चाहता हूं कि आप खबरें छपवाना बंद कर दीजिए।

…अभी मैं मर्यादा में हूं। अगर आप मर्यादा पार करेंगे तो मैं भी मर्यादा भूल जाऊंगा। STF  का वो कौन सा अधिकारी है कि जहां सिर्फ विधायक जा सकता है, वहां दो लोगों को और धरने के लिए भेजा जा रहा है’।

यूपी के मंत्री आशीष पटेल
यूपी के मंत्री आशीष पटेल

सिरथू विधायक पल्लवी पटेल के आरोपी पर भड़के यूपी के मंत्री आशीष ने जमकर STF पर निकाला जुबानी गुस्सा…

बताया जा रहा है कि सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने यूपी के मंत्री आशीष पटेल पर तकनीकी शिक्षा विभाग में लेक्चरर्स के प्रमोशन में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसी की प्रतिक्रिया में गुरूवार को मंत्री आशीष पटेल ने पल्लवी पटेल के साथ ही एसटीएफ पर भी जमकर अपना जुबानी गुस्सा निकाला। बात मंत्री के मुंह के मुंह से निकली तो सियासी तौर पर तूल पकड़ना लाजिमी है।

मंत्री आशीष पटेल ने नाराजगी भरे स्वर बिना विधायक पल्लवी पटेल का नाम लिए ही आगे कहा कि – ‘सरकार की एक धरना मास्टर हैं। उनको प्रायोजित किया जाता है। उनको जब भी मौका मिलता है तो उनको धरने पर बैठा दिया जाता है। आप डरा करके 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले को दबा नहीं सकते।

यूपी के मंत्री आशीष पटेल
यूपी के मंत्री आशीष पटेल

…14 में से 7 इंजीनियरिंग कॉलेज में मैंने पिछड़े वर्ग के डायरेक्टर बनाए। अगर यही मेरी गलती है तो ऐसी गलती में करता रहूंगा। …STF से सावधान रहिएगा, सारे षड्यंत्र की रचयिता यही STF  है।

…मेरी राष्ट्रीय अध्यक्ष (केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल) को केंद्र सरकार ने पूरी तरीके से पैक कर रखा है।  उनके पास केंद्र सरकार की सुरक्षा है पर मैं तो आपके भरोसे हूं। हम पिछड़ों, दलितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे और हम जानते हैं कि 69000 शिक्षक भर्ती में घोटाला हुआ है। इसके पीछे हैं कौन है… हम और हमारे कार्यकर्ता जानते हैं। हम पीएम मोदी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में हम घटक दल हैं’। 

 

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...