प्रसव के दौरान शिशु संग महिला की मौत, परिजनों ने पतरातू सीएचसी पर लगाया लापरवाही का आरोप

रामगढ़ : पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत बलकुदरा निवासी लाल देव यादव की पत्नी पूजा कुमारी की मौत प्रसव के दौरान हो गई. परिजनों ने पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का आरोप लगाया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पूजा कुमारी शनिवार से ही प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी. ऐसे में उसे उप स्वास्थ्य केंद्र कुशियारा ले जाया गया, जहां उस वक्त कार्यरत एएनएम के द्वारा उनका प्रसव कराने का प्रयास किया गया. दिनभर बीत जाने के बाद रात 10ः00 बजे के करीब उनका प्रसव कराया गया. प्रसव के बाद 15 मिनट के अंदर ही नवजात शिशु की मौत हो गई.

परिजनों के अनुसार पूजा कुमारी को प्रसव के बाद लगातार खून बह रहा था. आनन-फानन में एनम के द्वारा महिला को भुरकुंडा स्थित आशा हेल्थ केयर सेंटर ले गये. वहां भी महिला की स्थिति गंभीर थी. उसके बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई. सदर अस्पताल पहुंचने के बाद वहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस पूरे घटनाक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है. परिजनों ने सीएचसी पतरातू पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पूरे घटनाक्रम में बलकुदरा पंचायत के विभिन्न लोगों के द्वारा कई बातें कही जा रही है. पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली पर यहां के मुखिया विजय मुंडा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी कार्यशैली संदेह के घेरे में है. वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रिपोर्ट : मुकेश सिंह

BIG BREAKING : रांची में कोरोना से महिला की मौत

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...