दूल्हे को वरमाला डाल रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को मारी दी गोली

बक्सर : बिहार के बक्सर में प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी होने से इतना नाराज था कि वह शादी समारोह में पहुंच गया और खूनी साजिश को अंजाम दे दिया। गोली मारते ही वैवाहिक कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। घटना चौसा का है जहां शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। दुल्हन को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया। इधर, गोली मारने वाला प्रेमी फरार हो गया।

प्रेमी ने शादी में मारी प्रेमिका को गोली 

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा नगर पंचायत का है। मंगलवार की रात एक शादी समारोह उस वक्त सनसनी और मातम में बदल गई, जब जयमाल के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी। खुशी के माहौल में अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। मंच पर मौजूद दुल्हन लहूलुहान होकर गिर पड़ी। वहीं बाराती और ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

Buxar Goli 22Scope News

शादी समारोह में मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बारात चौसा पहुंची थी। पूरे विधि-विधान के साथ विवाह की रस्में चल रही थीं। जयमाल कार्यक्रम के लिए जैसे ही दुल्हन मंच पर पहुंची, तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक अचानक मंच पर चढ़ आया। किसी को कुछ समझ में आता इससे पहले ही उसने दुल्हन और पिता पर गोली चला दी। गोली लगते ही दुल्हन गंभीर रूप से घायल होकर मंच पर ही गिर पड़ी।

दुल्हन की हालत गंभीर

घटना के बाद समारोह स्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुल्हन के परिजन सदमे में आ गए। वहीं बारातियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने किसी तरह घायल दुल्हन को संभाला और तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हैं।

यह भी पढ़े : RPF प्रभारी की बड़ी करवाई, होली से पहले शराब के साथ पकड़ा गया माफिया…

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...

ED Action in Jharkhand: माओवादी फंडिंग मामले में 3.87 करोड़ की...

झारखंड में ईडी ने माओवादी टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.87 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियां कुर्क कीं। जांच में...

Ranchi Registry Update: मोरहाबादी समेत चार मौजा में फिर शुरू हुई...

रांची के मोरहाबादी, कोकर, बरियातू और तिरिल मौजा में जमीन की रजिस्ट्री फिर शुरू हो गई है। जांच के चलते एहतियातन रोकी गई प्रक्रिया...