Giridih : टोल टैक्स संवेदक पर कार्रवाई की मांग को लेकर गिरिडीह प्रेस क्लब 6 को देगा धरना, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन…

Giridih : टोल टैक्स संवेदक पर कार्रवाई की मांग को लेकर गिरिडीह प्रेस क्लब 6 जनवरी को सांकेतिक धरना देगा। इसकी सूचना गुरुवार को 2 बजे एसडीओ श्रीकांत विस्पुते को एक ज्ञापन के माध्यम से दी गई। इसको लेकर प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल ओल्ड डीसी ऑफिस कैंपस स्थित एसडीओ कार्यालय पहुंचा और क्लब अध्यक्ष राकेश सिन्हा और महासचिव अरविंद कुमार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि पत्रकार अमरनाथ सिन्हा समेत 3 पत्रकारों पर जानलेवा हमला मामले में नगर निगम दोषी संवेदक पर कार्यवाई करने से कतरा रही है।

यूं कहें की नगर निगम के पदाधिकारी दोषियों को बचाने में जुटे हैं। इसके खिलाफ गिरिडीह प्रेस क्लब के बैनर तले 6 जनवरी को नगर निगम के बाहर सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया गया है। धरना 6 जनवरी को सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 तक निर्धारित है।इसी की सूचना एसडीओ को दी गई। बताया गया कि नगर निगम अगर संवेदक पर कार्रवाई नहीं करता है तो आगे आंदोलन को तेज किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष ,महासचिव के अलावे वरिष्ठ पत्रकार अविनाश प्रसाद,आलोक रंजन,संजर इमाम,सूरज सिन्हा, अभिषेक सहाय, मिथलेश सिंह,शाहीद राजा,सुनील मंथन शर्मा ,अमरनाथ सिंहा, आशुतोष श्रीवास्तव, मोहम्मद चांद,राजीव कुमार साहा, निशांत गुप्ता ,गौरव कुमार, नमन नवनीत, नफीस अजहर, प्रकाश श्रीवास्तव, विकास सिंह, सुरेंद्र यादव,जगजीत सिंह बग्गा, मनोज कुमार,नीरज कुमार,नौशाद आलम,संतोष तिवारी आदि पत्रकार मौजूद थे।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...