नशे में धूत कार चालक ने मैजिक वाहन में मारी टक्कर, गिरफ्तार

पटना सिटी : पटना के बाईपास स्थित गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ पर रविवार की सुबह नशे में धूत तेज रफ्तार से आ रहे एक कार ने मैजिक वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बाईपास थाने को दी। सूचना मिलते ही बाईपास थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में रहे कार चालक मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की पुष्टि करते हुए बाईपास थाना प्रभारी ने बताया कि कार चालक मुन्ना कुमार को नशे के हालात में कार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि बाईपास स्थित गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ के नजदीक रविवार की सुबह एक मैजिक गाड़ी अपनी गाड़ी को बैक कर रहा था। इसी क्रम में पूर्व दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने मैजिक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और इसकी सूचना बाईपास थाने को दी।

यह भी देखें :

सूचना मिलते ही बाईपास थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले को लेकर मौके पर पहुंची बाईपास थाना के पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि कार चालक नशे की हालत में था। वहीं मैजिक ड्राइवर चंदन कुमार ने बताया कि जिस तरह तेज रफ्तार से कार चालक आ रहा था। अगर मैजिक गाड़ी में टक्कर नहीं लगती तो कार चालक के द्वारा पता नहीं कितने लोगों को इस गाड़ी से बड़ी हादसा हो सकती थी।

यह भी पढ़े : प्रकाश उत्सव पर्व के दौरान प्रशासन की लापरवाही आई सामने

उमेश चौबे की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...